सुबह से ही सब्जी की दुकानों में खरीदारी के लिए उमड़े लोग

सुबह से ही सब्जी की दुकानों में खरीदारी के लिए उमड़े लोग

भास्कर न्यूज | लातेहार संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुरक्षा, सुख-समृद्धि की कामना के साथ शनिवार को लातेहार जिले में जितिया पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय, सभी प्रखंड मुख्यालय, ग्रामीण इलाकों में महिलाओं में खासा उत्साह रहा। माताओं ने परंपरा, विधि-विधान से भगवान जिउतवाहन की पूजा-अर्चना की। संतान की खुशहाली, उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कई जगह महिलाएं समूह में जुटीं। जितिया व्रत की कथा सुनी। पर्व को लेकर घरों में कई दिन पहले से तैयारी शुरू हो गई थी। शनिवार को व्रती महिलाओं ने पूजा की। धार्मिक परंपराओं का पालन किया। परिवार के सदस्यों ने व्रत में सहयोग किया। जिले के अलग-अलग मोहल्लों, गांवों में दिनभर धार्मिक माहौल रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। परिवार की सुख-शांति की कामना की। मान्यता के अनुसार माताएं संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि के लिए यह कठिन व्रत रखती हैं। जितिया पर्व को लेकर लातेहार शहर, प्रखंड मुख्यालयों के बाजारों में रौनक रही। सुबह से सब्जी दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ दिखी। विशेष सब्जियों की मांग बढ़ी। दाम भी चढ़े। बाजार में झिंगी करीब 400 रुपए, सतपुतिया का साग 600 रुपए प्रति किलो तक बिका। खेकसा, बोदी 200 रुपए प्रति किलो रहा। पोई साग 200 रुपए, पालक 120 रुपए, सेमी 60 रुपए, भिंडी 80 रुपए, नेनुआ 60 रुपए, टमाटर 60 रुपए, कांदा 60 रुपए, ओल 60 रुपए प्रति किलो बिका। नया आलू करीब 50 रुपए प्रति किलो रहा। खीरा करीब 10 रुपए प्रति पीस बिका। पर्व में झिंगी, सतपुतिया के साग की मांग अधिक रही। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार जितिया को लेकर बिक्री तेज हुई। सुबह से देर तक बाजार में आवाजाही बनी रही। सब्जी दुकान में लगी भीड़। पूजा करती महिलाएं। भास्कर न्यूज | लातेहार संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुरक्षा, सुख-समृद्धि की कामना के साथ शनिवार को लातेहार जिले में जितिया पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय, सभी प्रखंड मुख्यालय, ग्रामीण इलाकों में महिलाओं में खासा उत्साह रहा। माताओं ने परंपरा, विधि-विधान से भगवान जिउतवाहन की पूजा-अर्चना की। संतान की खुशहाली, उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कई जगह महिलाएं समूह में जुटीं। जितिया व्रत की कथा सुनी। पर्व को लेकर घरों में कई दिन पहले से तैयारी शुरू हो गई थी। शनिवार को व्रती महिलाओं ने पूजा की। धार्मिक परंपराओं का पालन किया। परिवार के सदस्यों ने व्रत में सहयोग किया। जिले के अलग-अलग मोहल्लों, गांवों में दिनभर धार्मिक माहौल रहा। महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। परिवार की सुख-शांति की कामना की। मान्यता के अनुसार माताएं संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि के लिए यह कठिन व्रत रखती हैं। जितिया पर्व को लेकर लातेहार शहर, प्रखंड मुख्यालयों के बाजारों में रौनक रही। सुबह से सब्जी दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ दिखी। विशेष सब्जियों की मांग बढ़ी। दाम भी चढ़े। बाजार में झिंगी करीब 400 रुपए, सतपुतिया का साग 600 रुपए प्रति किलो तक बिका। खेकसा, बोदी 200 रुपए प्रति किलो रहा। पोई साग 200 रुपए, पालक 120 रुपए, सेमी 60 रुपए, भिंडी 80 रुपए, नेनुआ 60 रुपए, टमाटर 60 रुपए, कांदा 60 रुपए, ओल 60 रुपए प्रति किलो बिका। नया आलू करीब 50 रुपए प्रति किलो रहा। खीरा करीब 10 रुपए प्रति पीस बिका। पर्व में झिंगी, सतपुतिया के साग की मांग अधिक रही। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार जितिया को लेकर बिक्री तेज हुई। सुबह से देर तक बाजार में आवाजाही बनी रही। सब्जी दुकान में लगी भीड़। पूजा करती महिलाएं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *