अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बोकारो पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी नाथू सिंह मीणा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर माराफारी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और बीयर की बोतलें बरामद की गईं। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। जानकारी के अनुसार दो अक्टूबर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि माराफारी थाना क्षेत्र के आहार टोला एवं घोइंचा टोला में अवैध रूप से विदेशी शराब रखकर बेची जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने आहार टोला में कृष्णा मुर्मू की दुकान की तलाशी ली, जहां कार्टन में छिपाकर रखी गई अवैध विदेशी शराब और बीयर की खेप बरामद हुई। पुलिस ने मौके से माराफारी थाना के आहार टोला निवासी आरोपी कृष्णा मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। बरामद सामानों में रॉयल चैलेंज (180 एमएल) का 11 बोतल, 375 एमएल का 11 बोतल, किंगफिशर बीयर 36 बोतल, बडवाइजर बीयर 12 बोतल शामिल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जब्त शराब की बोतलें। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बोकारो पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी नाथू सिंह मीणा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर माराफारी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और बीयर की बोतलें बरामद की गईं। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। जानकारी के अनुसार दो अक्टूबर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि माराफारी थाना क्षेत्र के आहार टोला एवं घोइंचा टोला में अवैध रूप से विदेशी शराब रखकर बेची जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने आहार टोला में कृष्णा मुर्मू की दुकान की तलाशी ली, जहां कार्टन में छिपाकर रखी गई अवैध विदेशी शराब और बीयर की खेप बरामद हुई। पुलिस ने मौके से माराफारी थाना के आहार टोला निवासी आरोपी कृष्णा मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। बरामद सामानों में रॉयल चैलेंज (180 एमएल) का 11 बोतल, 375 एमएल का 11 बोतल, किंगफिशर बीयर 36 बोतल, बडवाइजर बीयर 12 बोतल शामिल है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जब्त शराब की बोतलें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *