Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली इनिंग में 237 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 278 रन बनाकर 41 रन की बढ़त बनाई थी। वहीं दूसरी इनिंग में रेस्ट ऑफ इंडिया ने 319 रन बनाए और जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए 279 रन का लक्ष्य दिया।
Jammu-Kashmir vs Rest of India: रेस्ट ऑफ इंडिया और जम्मू-कश्मीर के बीच ईरानी कप का मुकाबला श्रीनगर के श्रीनगर के शेर ए कश्मीर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया ने चौथे दिन रविवार को जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए 279 रन का लक्ष्य दिया है। रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहली पारी में 237 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 278 रन बनाकर 41 रन की बढ़त हासिल की। इसके बाद रेस्ट ऑफ इंडिया ने दूसरी पारी में 319 रन बनाए और जम्मू-कश्मीर को जीत के लिए 279 रन का लक्ष्य दिया है।
स्मरण रविचंद्रन ने दूसरी इनिंग में ठोका शतक
रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को नाबाद रहे बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन और मुकेश चौधरी चौथे दिन टीम स्कोर 306/8 से आगे खेलने मैदान पर उतरे, लेकिन दोनों बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके और टीम स्कोर में 13 रन जोड़कर चलते बने। मुकेश चौधरी ने 11 रन बनाए, जबकि स्मरण रविचंद्रन 135 रन बनाकर आउट हुए। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में स्मरण रविचंद्रन का यह 7वां शतक है।
स्मरण रविचंद्रन ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 153 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान 16 चौके और 5 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 88.24 रहा। स्मरण रविचंद्रन ने पहली इनिंग में भी कमाल की बल्लेबाजी की थी और 83 गेंद में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली थी। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनकी 5वीं हाफ सेंचुरी थी।
खबर अपडेट हो रही है..
Sports – Patrika | CMS

