ट्राई वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले, नोट कर लें सारी डिटेल्स

ट्राई वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले, नोट कर लें सारी डिटेल्स

Pakistan, Sri Lanka and England Tri Series Schedule: श्रीलंका क्रिकेट ने रविवार को वनडे ट्राई सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया। श्रीलंका के साथ इस सीरीज में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें भी हिस्सा लेंगी। 18 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस सीरीज का फाइनल मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 31 अक्टूबर को खेला जाएगा।

ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका वनडे टीम

पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (कप्तान), पवन रथनायके, सहान अराचिगे, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानागे, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालागे, महेश तीक्षणा, सचिन्दु कोलंबेज, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा।

टीम में अविष्का फर्नांडो, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानागे और दासुन शनाका बल्लेबाज के तौर पर शामिल हैं, तो दुनिथ वेलालागे, महेश तीक्षणा और सचिन्दु कोलोम्बेज स्पिन विकल्प हैं, जबकि दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा तेज गेंदबाजी विकल्पों में शामिल हैं।

ट्राई सीरीज से पहले श्रीलंका की टीम को पाकिस्तान के साथ 3 टी20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है। पहला मुकाबला रावलपिंडी में 9 अक्टूबर को होगा, तो आखिरी मैच 13 अक्टूबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद 3 दिन के अभ्यास मैच होगा और फिर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

वनडे ट्राई-सीरीज का पूरा शेड्यूल

ट्राई सीरीज में तीनों टीमें 4-4 मैच खेलेंगी और फाइनल सहित कुल 7 मैच खेले जाएंगे। एक दूसरे से तीनों टीमों को 2-2 मैच खेलने हैं। टॉप 2 टीमें 31 अक्टूबर को खिताबी मुकाबले में आमने सामने होंगी। वर्ल्डकप 2027 की तैयारी के लिहाज से तीनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम होने वाली है। 2023 वर्ल्डकप में तीनों टीमों का लचर प्रदर्शन देखने को मिला था। पाकिस्तान की टीम पहले राउंड के बाद 5वें स्थान पर रहते हुए अंतिम 4 से चूक गई थी, तो इंग्लैंड की टीम 7वें और श्रीलंका की टीम 9वें स्थान पर रही थी

तारीख मुकाबला वेन्यू
18 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम श्रीलंका रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
20 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
22 अक्टूबर श्रीलंका बनाम इंग्लैंड रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी
25 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
27 अक्टूबर पाकिस्तान बनाम श्रीलंका गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
29 अक्टूबर श्रीलंका बनाम इंग्लैंड गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
31 अक्टूबर ट्राई-सीरीज का फाइनल गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *