जनपद पंचायत वार्ड 8 उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत:1800 से अधिक वोटों से जीत; कार्यकर्ताओं ने आतीशबाजी कर मनाई खुशी

जनपद पंचायत वार्ड 8 उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत:1800 से अधिक वोटों से जीत; कार्यकर्ताओं ने आतीशबाजी कर मनाई खुशी

बड़वानी जिले की निवाली जनपद पंचायत के वार्ड 8 के उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी अनीता गजानंद सोलंकी ने जीत दर्ज की। कुल 4,979 वोट में से अनीता गजानंद सोलंकी को 3,376 वोट मिले। जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशी लालबाई पति रमेश देवरे को 1,484 वोट मिले। वहीं, नोटा को 119 वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों के बीच 1,892 वोटों का अंतर रहा। परिणाम सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। वार्ड 8 की पूर्व जनपद के निधन के बाद उपचुनाव यह उपचुनाव वार्ड 8 की पूर्व जनपद सदस्य सिताबाई शिकारसिंह के निधन के बाद हुआ था। चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी उप निरीक्षक रवि ठाकुर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खत्री ने अनीता सोलंकी की जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा बताया। उन्होंने पार्टी को और मजबूत करने की बात कही।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *