लखीसराय में बड़हिया थाना पुलिस टीम शनिवार सुबह एक मामले में कार्रवाई के लिए जा रही थी। बड़हिया-लखीसराय सीमा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनके गश्ती वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस का गश्ती वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। चालक ललन कुमार की हालत गंभीर है। घायलों को सदर अस्पताल किया गया रेफर हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायल ललन कुमार को तुरंत सदर अस्पताल लखीसराय ले जाया गया। अन्य घायल पुलिसकर्मियों को बड़हिया रेफरल अस्पताल में डॉक्टर अनिल ठाकुर ने शुरुआती इलाज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया। घायल एसआई एकेएस श्रीवास्तव, हवलदार राजेश कुमार, महिला सिपाही सीता कुमारी, सिपाही एकता कुमारी और चालक ललन कुमार हैं। पुलिस जांच कर रही है। लखीसराय में बड़हिया थाना पुलिस टीम शनिवार सुबह एक मामले में कार्रवाई के लिए जा रही थी। बड़हिया-लखीसराय सीमा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनके गश्ती वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस का गश्ती वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सभी पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। चालक ललन कुमार की हालत गंभीर है। घायलों को सदर अस्पताल किया गया रेफर हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायल ललन कुमार को तुरंत सदर अस्पताल लखीसराय ले जाया गया। अन्य घायल पुलिसकर्मियों को बड़हिया रेफरल अस्पताल में डॉक्टर अनिल ठाकुर ने शुरुआती इलाज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया। घायल एसआई एकेएस श्रीवास्तव, हवलदार राजेश कुमार, महिला सिपाही सीता कुमारी, सिपाही एकता कुमारी और चालक ललन कुमार हैं। पुलिस जांच कर रही है।

