मोतिहारी के राधाकृष्ण भवन में बुधवार को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बाढ़ आपदा समीक्षा बैठक हुई। इसमें सांसद राधामोहन सिंह, विधायक, जिलाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे। मंत्री ने निर्देश दिया कि पानी निकलने तक राहत काम जारी रहेगा। 17 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा और मदद की सूची बनाने को कहा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि संग्रामपुर, अरेराज, केसरिया और पहाड़पुर के 17 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हुए, जिससे 48,908 लोग असर में आए। 64,725 लोगों ने खाना खाया 23 सितंबर को आईएमडी की चेतावनी के बाद लोगों को सतर्क किया गया। तटबंधों की सुरक्षा बढ़ाई गई। मुख्यमंत्री ने 28 सितंबर को डुमरियाघाट में गंडक नदी का जलस्तर देखा। प्रभावितों को निकालने नाव-मोटर बोट लगाए गए। संग्रामपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रभु टोला में राहत केंद्र शुरू हुआ। 28 सामुदायिक रसोई में 64,725 लोगों ने खाना खाया। फसल क्षति का भी आकलन केसरिया-अरेराज में 3,485 ड्राई राशन पैकेट और 9,674 पॉलीथिन शीट बांटी गईं। मेडिकल कैंप में 4 हजार से ज्यादा लोगों की जांच हुई, 1,484 का इलाज हुआ। पानी घटने के बाद 576 किलो ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शुरू हुआ। सांसद राधामोहन सिंह ने बांधों पर रह रहे लोगों के लिए चापाकल और बच्चों-बुजुर्गों के लिए दूध की व्यवस्था करने को कहा। डीएम ने बताया कि प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की जा रही है। फसल क्षति का भी आकलन कर मुआवजा दिया जाएगा। मोतिहारी के राधाकृष्ण भवन में बुधवार को प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बाढ़ आपदा समीक्षा बैठक हुई। इसमें सांसद राधामोहन सिंह, विधायक, जिलाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे। मंत्री ने निर्देश दिया कि पानी निकलने तक राहत काम जारी रहेगा। 17 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा और मदद की सूची बनाने को कहा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि संग्रामपुर, अरेराज, केसरिया और पहाड़पुर के 17 पंचायत बाढ़ से प्रभावित हुए, जिससे 48,908 लोग असर में आए। 64,725 लोगों ने खाना खाया 23 सितंबर को आईएमडी की चेतावनी के बाद लोगों को सतर्क किया गया। तटबंधों की सुरक्षा बढ़ाई गई। मुख्यमंत्री ने 28 सितंबर को डुमरियाघाट में गंडक नदी का जलस्तर देखा। प्रभावितों को निकालने नाव-मोटर बोट लगाए गए। संग्रामपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रभु टोला में राहत केंद्र शुरू हुआ। 28 सामुदायिक रसोई में 64,725 लोगों ने खाना खाया। फसल क्षति का भी आकलन केसरिया-अरेराज में 3,485 ड्राई राशन पैकेट और 9,674 पॉलीथिन शीट बांटी गईं। मेडिकल कैंप में 4 हजार से ज्यादा लोगों की जांच हुई, 1,484 का इलाज हुआ। पानी घटने के बाद 576 किलो ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव शुरू हुआ। सांसद राधामोहन सिंह ने बांधों पर रह रहे लोगों के लिए चापाकल और बच्चों-बुजुर्गों के लिए दूध की व्यवस्था करने को कहा। डीएम ने बताया कि प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की जा रही है। फसल क्षति का भी आकलन कर मुआवजा दिया जाएगा।

