दरभंगा में अलग-अलग हादसों में 3 की मौत:तालाब में डूबने से 2 बच्चों की गई जान, पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

दरभंगा में अलग-अलग हादसों में 3 की मौत:तालाब में डूबने से 2 बच्चों की गई जान, पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

दरभंगा जिले में शुक्रवार को अलग-अलग हादसों में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना भालपट्‌टी गांव की है, जहां तालाब में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान उमेश मंडल के पुत्र किशन कुमार के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक गांव के पास तालाब में मछुआरे मछली पकड़ रहे थे, इस दौरान वो भी वहां पहुंचा। किनारे पर खड़े होकर देख रहा था, अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। स्नान करने के दौरान हुआ हादसा दूसरी घटना बिरौल थाना क्षेत्र के महवा गांव की है। शुक्रवार सुबह जितिया पर्व के दौरान तालाब में डूबने से 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान संतोष राम की पुत्री शिवानी कुमारी के तौर पर हुई है। परिजनों के मुताबिक पड़ोस की महिलाओं के साथ गांव के तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। शिवानी चार भाई-बहन में सबसे छोटी थी। सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। पिता सूरत में काम करते हैं, सूचना मिलने के बाद घर के लिए रवाना हो गए है। मां रजनी देवी और दादी नुजी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मुखिया राधा मोहन चौधरी ने पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की मांग की है। कोर्ट के कर्मी की मौत लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दारू भट्टी चौक के पास शुक्रवार को गिरने से बेलवागंज निवासी विक्रम कुमार की मौत हो गई। सिविल कोर्ट बिरौल में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। बाजार से घर लौट रहे थे। इस दौरान चौक के पास अचानक गिर गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। विक्रम कुमार की अभी शादी नहीं हुई थी। घर में बुजुर्ग माता-पिता और एक बहन हैं। सभी को रो-रोकर बुरा हाल है। दरभंगा जिले में शुक्रवार को अलग-अलग हादसों में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना भालपट्‌टी गांव की है, जहां तालाब में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान उमेश मंडल के पुत्र किशन कुमार के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक गांव के पास तालाब में मछुआरे मछली पकड़ रहे थे, इस दौरान वो भी वहां पहुंचा। किनारे पर खड़े होकर देख रहा था, अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। स्नान करने के दौरान हुआ हादसा दूसरी घटना बिरौल थाना क्षेत्र के महवा गांव की है। शुक्रवार सुबह जितिया पर्व के दौरान तालाब में डूबने से 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान संतोष राम की पुत्री शिवानी कुमारी के तौर पर हुई है। परिजनों के मुताबिक पड़ोस की महिलाओं के साथ गांव के तालाब में नहाने गई थी। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। शिवानी चार भाई-बहन में सबसे छोटी थी। सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। पिता सूरत में काम करते हैं, सूचना मिलने के बाद घर के लिए रवाना हो गए है। मां रजनी देवी और दादी नुजी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, मुखिया राधा मोहन चौधरी ने पीड़ित परिवार को आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की मांग की है। कोर्ट के कर्मी की मौत लहेरियासराय थाना क्षेत्र के दारू भट्टी चौक के पास शुक्रवार को गिरने से बेलवागंज निवासी विक्रम कुमार की मौत हो गई। सिविल कोर्ट बिरौल में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। बाजार से घर लौट रहे थे। इस दौरान चौक के पास अचानक गिर गए। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया। चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। विक्रम कुमार की अभी शादी नहीं हुई थी। घर में बुजुर्ग माता-पिता और एक बहन हैं। सभी को रो-रोकर बुरा हाल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *