राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला परिषद परिसर, लोहरदगा में महात्मा गांधी स्मृति स्थल के निर्माण का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। स्मृति स्थल का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने किया। समारोह में जिला परिषद उपाध्यक्ष बिनोद उरांव, जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार, राधा तिर्की, रूबी कुमारी, राजमनी कुमारी, गंगोतरी देवी, रीना कुमारी, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद चंगुल, जिला परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी अंजना दास, कनिष्ठ अभियंता सियाम बिहारी यादव, प्रधान लिपिक विवेक कुमार सिंह, लिपिक सूरज कुमार, गुलशन कुमार, तौफीक अहमद सहित अन्य उपस्थित रहे। शिलान्यास समारोह के दौरान बड़ी संख्या में टाना भगतों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-पाठ किया। विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया। पाहन-पुजार ने भी पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा कराई। वहीं, स्थानीय नागरिकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। धार्मिक अनुष्ठान श्री आशितोष पाठक ने संपन्न कराया।

