युवक को छुड़ाने पहुंचे नग्गल थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला:4-5 युवकों ने चाकू-डंडों से किया हमला, गर्दन पर 5 टांके आए, PGI रेफर

युवक को छुड़ाने पहुंचे नग्गल थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला:4-5 युवकों ने चाकू-डंडों से किया हमला, गर्दन पर 5 टांके आए, PGI रेफर

नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे जानलेवा हमला हो गया। थाना प्रभारी थाने से अपनी निजी कार में कमरे पर लौट रहे थे। गांव मेटहेड़ी में मिस्टर सिंह रेस्टोरेंट के पास उन्होंने कुछ युवकों को एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते देखा। सुरेश कुमार ने कार रोककर बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने उस व्यक्ति को छोड़कर थाना प्रभारी को ही घेर लिया। आरोप है कि 4-5 युवकों ने थाना प्रभारी पर चाकू और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उनकी गर्दन, कलाई, अंगूठे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। गर्दन पर 5 टांके लगाए गए हैं। सिर पर वार होने से वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़े। पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, सिविल अस्पताल से PGI रेफर हमले की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घायल थाना प्रभारी को तुरंत अंबाला शहर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें लगाई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। DSP बोले- थाना प्रभारी पर गर्व, जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी घटना की सूचना मिलने पर DSP हेडक्वार्टर विजय कुमार, पूर्व मंत्री असीम गोयल और भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह राणा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल थाना प्रभारी का हाल जाना और डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली। DSP हेडक्वार्टर विजय कुमार ने कहा, “पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। हमें अपने थाना प्रभारी पर गर्व है, जिन्होंने किसी दूसरे की जान बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *