अंबिकापुर | शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय अंबिकापुर में 2 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर हुआ। शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कुल 22 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रक्तदान का महत्व बताया गया। कहा गया कि स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में अहम है। विद्यार्थियों को नियमित रक्तदान करने का संदेश दिया। अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने को कहा गया। छात्रों के इस रक्तदान से अब जरूरतमंदों को खून के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शिविर के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

