ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती नशा-मुक्त भारत के संकल्प के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने नशा-मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। बैनर व पोस्टर के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्प्रभाव बताए। विद्यालय के प्राचार्य एस.के. झा ने कहा कि सीबीएसई ने पूरे भारत में नशा मुक्ति अभियान चलाया है। इसका उद्देश्य नशा-मुक्त भारत बनाना है। इसमें हम सभी का योगदान अत्यावश्यक है। विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार एवं अरुण कुमार बड़ाइक ने नशे से होने वाले नुकसान के संदर्भ में छात्रों को विस्तार से बताया।

