रूपक कुमार बने बाराचट्टी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि:विधायक ज्योति देवी ने की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने बधाई दी

रूपक कुमार बने बाराचट्टी विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि:विधायक ज्योति देवी ने की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं ने बधाई दी

बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र की विधायक ज्योति देवी ने रूपक कुमार को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। यह नियुक्ति शुक्रवार को आधिकारिक लेटर पैड से की गई है। विधायक की ओर से 2 अक्टूबर 2026 को जारी सूचना में बताया गया कि पूर्व में की गई सभी नियुक्तियों को तत्काल रद्द कर दिया गया है। पत्र के अनुसार, रूपक कुमार प्रशासनिक, जनप्रतिनिधित्व और जनहित से जुड़े कार्यों में विधायक की ओर से समन्वय करेंगे। वहीं, राहुल कुमार को प्रशासनिक और विधायी संबंधी कार्यों में सहयोग के लिए नामित किया गया है। क्षेत्र के लोगों को रूपक कुमार से उम्मीद है कि वे उनकी समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और उनके समाधान में मदद करेंगे। इस नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि गया के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी के साथ-साथ बाराचट्टी, बोधगया और मोहनपुर के संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र की विधायक ज्योति देवी ने रूपक कुमार को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। यह नियुक्ति शुक्रवार को आधिकारिक लेटर पैड से की गई है। विधायक की ओर से 2 अक्टूबर 2026 को जारी सूचना में बताया गया कि पूर्व में की गई सभी नियुक्तियों को तत्काल रद्द कर दिया गया है। पत्र के अनुसार, रूपक कुमार प्रशासनिक, जनप्रतिनिधित्व और जनहित से जुड़े कार्यों में विधायक की ओर से समन्वय करेंगे। वहीं, राहुल कुमार को प्रशासनिक और विधायी संबंधी कार्यों में सहयोग के लिए नामित किया गया है। क्षेत्र के लोगों को रूपक कुमार से उम्मीद है कि वे उनकी समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और उनके समाधान में मदद करेंगे। इस नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि गया के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी के साथ-साथ बाराचट्टी, बोधगया और मोहनपुर के संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *