जितिया पर्व के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़:महिलाओं ने की पूजा सामग्री की खरीदारी, पुत्रों की लंबी उम्र के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

जितिया पर्व के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़:महिलाओं ने की पूजा सामग्री की खरीदारी, पुत्रों की लंबी उम्र के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

जितिया पर्व को लेकर शुक्रवार को सहार प्रखंड के बाजारों में भीड़ दिखी। महिलाओं में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह था। उन्होंने पूजा सामग्री, फल और मिठाई सहित कई सामान खरीदे। नहाय-खाय के बाद शनिवार को महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। यह व्रत पुत्रों की लंबी उम्र, सुख और मंगलकामना के लिए रखा जाता है। सुबह से देर शाम तक बाजारों में खरीदारी चलती रही। जितिया पर्व की मान्यता राजा जीमूतवाहन के त्याग से जुड़ी है। उन्होंने शंखचूड़ नाग के प्राण बचाने के लिए खुद को गरुड़ के सामने पेश कर दिया था। राजा के इस त्याग से प्रसन्न होकर गरुड़ ने उन्हें आशीर्वाद दिया। इसी परंपरा के तहत माताएं अपने बच्चों की लंबी आयु और परिवार की शांति के लिए यह कठिन व्रत करती हैं। जितिया पर्व को लेकर शुक्रवार को सहार प्रखंड के बाजारों में भीड़ दिखी। महिलाओं में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह था। उन्होंने पूजा सामग्री, फल और मिठाई सहित कई सामान खरीदे। नहाय-खाय के बाद शनिवार को महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। यह व्रत पुत्रों की लंबी उम्र, सुख और मंगलकामना के लिए रखा जाता है। सुबह से देर शाम तक बाजारों में खरीदारी चलती रही। जितिया पर्व की मान्यता राजा जीमूतवाहन के त्याग से जुड़ी है। उन्होंने शंखचूड़ नाग के प्राण बचाने के लिए खुद को गरुड़ के सामने पेश कर दिया था। राजा के इस त्याग से प्रसन्न होकर गरुड़ ने उन्हें आशीर्वाद दिया। इसी परंपरा के तहत माताएं अपने बच्चों की लंबी आयु और परिवार की शांति के लिए यह कठिन व्रत करती हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *