युवक को दौड़ाकर बेल्ट से पीटा, VIDEO:15 सेकेंड में 8 बार किया हमला, लोगों ने बीच-बचाव कर बचाया

युवक को दौड़ाकर बेल्ट से पीटा, VIDEO:15 सेकेंड में 8 बार किया हमला, लोगों ने बीच-बचाव कर बचाया

बिजनौर में गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की गई। घटना नजीबाबाद रोड स्थित मुनीम मैरिज हॉल के पास हुई। मारपीट की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट से किया हमला वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट से पीटता दिखाई दे रहा है। करीब 15 सेकेंड के वीडियो में आरोपी ने पीड़ित पर आठ बार बेल्ट से हमला किया। पिटाई के दौरान पीड़ित सड़क पर गिर गया, लेकिन इसके बाद भी आरोपी उसे बेल्ट से मारता रहा। लोगों ने बीच-बचाव कर बचाया मारपीट होते देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया और पीड़ित को बचाया। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शुरू की जांच घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *