ब्रेक फेल हाइवा ने पांच गाड़ियों को मारी टक्कर:रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में हुआ हादसा, एक बाइक सवार घायल; 4 KM लंबा लगा जाम

ब्रेक फेल हाइवा ने पांच गाड़ियों को मारी टक्कर:रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में हुआ हादसा, एक बाइक सवार घायल; 4 KM लंबा लगा जाम

रामगढ़ की चुटूपालू घाटी में शुक्रवार की शाम ब्रेक फेल एक हाइवा ने पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। इनमें एक बस, एक ट्रेलर, एक कार और एक बाइक शामिल है। हादसे में बाइक सवार सुशील कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रामगढ़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में बैठे लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। इधर, घटना के बाद घाटी में करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और गाड़ियों को हटाने का काम शुरू किया। घाटी के एक लेन को बंद कर दिया गया है, जबकि दूसरे लेन से धीरे-धीरे आवागमन शुरू किया गया है। यह घाटी में होने वाला पहला हादसा नहीं है, यहां अक्सर गाड़ियों के ब्रेक फेल होने से हादसे होते रहते हैं। रामगढ़ की चुटूपालू घाटी में शुक्रवार की शाम ब्रेक फेल एक हाइवा ने पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी। इनमें एक बस, एक ट्रेलर, एक कार और एक बाइक शामिल है। हादसे में बाइक सवार सुशील कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रामगढ़ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में बैठे लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। इधर, घटना के बाद घाटी में करीब 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और गाड़ियों को हटाने का काम शुरू किया। घाटी के एक लेन को बंद कर दिया गया है, जबकि दूसरे लेन से धीरे-धीरे आवागमन शुरू किया गया है। यह घाटी में होने वाला पहला हादसा नहीं है, यहां अक्सर गाड़ियों के ब्रेक फेल होने से हादसे होते रहते हैं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *