सीतामढ़ी के डुमरा स्थित एक निजी होटल के सभागार में शुक्रवार को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनायक गौतम के समर्थन में स्नातक मतदाता मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजद नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्नातक मतदाताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान डॉ. रश्मि गौतम के पक्ष में मतदान की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर समर्थन जताया और चुनाव में जीत के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। रश्मि गौतम बोलीं- सीतामढ़ी में उच्च शिक्षा के विस्तार की जरूरत डॉ. रश्मि गौतम ने कहा कि सीतामढ़ी में स्नातक के बाद पीजी की पढ़ाई की सुविधा फिलहाल सीमित है। जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें विधान परिषद में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलता है तो सीतामढ़ी के सभी कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना भी प्रमुख मुद्दा रहेगा। शिक्षा और रोजगार के मुद्दे उठाने की अपील डॉ. विनय गौतम ने कहा कि स्नातक मतदाताओं से जुड़े शिक्षा, रोजगार और उच्च शिक्षा के मुद्दों को लगातार उठाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच पहुंचकर प्रत्याशी के मुद्दों और योजनाओं की जानकारी देने की अपील की। वहीं, निवर्तमान जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा ने कहा कि स्नातक मतदाताओं की समस्याओं को समझना और उन्हें सदन तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी अभियान को मजबूत करने की बात कही। सितंबर में राजद ने घोषित किया था प्रत्याशी राजद ने सितंबर में डॉ. रश्मि विनायक गौतम को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। पार्टी की ओर से घोषित छह उम्मीदवारों में डॉ. रश्मि गौतम का नाम भी शामिल था। सीतामढ़ी के डुमरा स्थित एक निजी होटल के सभागार में शुक्रवार को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी डॉ. रश्मि विनायक गौतम के समर्थन में स्नातक मतदाता मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजद नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्नातक मतदाताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान डॉ. रश्मि गौतम के पक्ष में मतदान की अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर समर्थन जताया और चुनाव में जीत के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। रश्मि गौतम बोलीं- सीतामढ़ी में उच्च शिक्षा के विस्तार की जरूरत डॉ. रश्मि गौतम ने कहा कि सीतामढ़ी में स्नातक के बाद पीजी की पढ़ाई की सुविधा फिलहाल सीमित है। जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें विधान परिषद में प्रतिनिधित्व का अवसर मिलता है तो सीतामढ़ी के सभी कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना भी प्रमुख मुद्दा रहेगा। शिक्षा और रोजगार के मुद्दे उठाने की अपील डॉ. विनय गौतम ने कहा कि स्नातक मतदाताओं से जुड़े शिक्षा, रोजगार और उच्च शिक्षा के मुद्दों को लगातार उठाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच पहुंचकर प्रत्याशी के मुद्दों और योजनाओं की जानकारी देने की अपील की। वहीं, निवर्तमान जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा ने कहा कि स्नातक मतदाताओं की समस्याओं को समझना और उन्हें सदन तक पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी अभियान को मजबूत करने की बात कही। सितंबर में राजद ने घोषित किया था प्रत्याशी राजद ने सितंबर में डॉ. रश्मि विनायक गौतम को तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। पार्टी की ओर से घोषित छह उम्मीदवारों में डॉ. रश्मि गौतम का नाम भी शामिल था।

