भारतीय सेना के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को गया में तर्पण यात्रा निकाली गई। श्री रघुनंदन जी सेवा समिति गया जी ने सिकरिया मोड़ से सीताकुंड तक यह यात्रा आयोजित की। इसमें श्रद्धालु, पूर्व सैनिक, समिति के सदस्य और अकादमी के बच्चे शामिल हुए। यात्रा में भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई और शहीद भगत सिंह से जुड़ी झांकियां भी निकाली गईं, जो लोगों को पसंद आईं। यह आयोजन 27 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले श्रीमद्भागवत महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का हिस्सा है। सेना में धर्मगुरु सूबेदार संजीत तिवारी ने इसे देश के वीर सपूतों के सम्मान से जुड़ी यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि समिति कई सालों से ऐसे कार्यक्रम कर रही है। इस बार गलवान घाटी के शहीद जवानों, नायक पुरुषोत्तम और नायक सुनील भिजारती को खास तौर पर याद किया गया। तर्पण यात्रा की तीन तस्वीरें देखिए अमर शहीद जवानों के स्वरूप ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। समिति से जुड़े रंजीत कुमार तिवारी ने बताया कि धार्मिक आयोजन के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ नई पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा में शामिल बच्चों और युवाओं की भागीदारी को इसी उद्देश्य से महत्वपूर्ण बताया गया। आयोजकों ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। तर्पण यात्रा के माध्यम से उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके परिवारों और पूरे देश के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। चार अक्टूबर तक चलने वाले श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के दौरान भी शहीद जवानों की स्मृति में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भारतीय सेना के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को गया में तर्पण यात्रा निकाली गई। श्री रघुनंदन जी सेवा समिति गया जी ने सिकरिया मोड़ से सीताकुंड तक यह यात्रा आयोजित की। इसमें श्रद्धालु, पूर्व सैनिक, समिति के सदस्य और अकादमी के बच्चे शामिल हुए। यात्रा में भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई और शहीद भगत सिंह से जुड़ी झांकियां भी निकाली गईं, जो लोगों को पसंद आईं। यह आयोजन 27 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले श्रीमद्भागवत महापुराण साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का हिस्सा है। सेना में धर्मगुरु सूबेदार संजीत तिवारी ने इसे देश के वीर सपूतों के सम्मान से जुड़ी यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि समिति कई सालों से ऐसे कार्यक्रम कर रही है। इस बार गलवान घाटी के शहीद जवानों, नायक पुरुषोत्तम और नायक सुनील भिजारती को खास तौर पर याद किया गया। तर्पण यात्रा की तीन तस्वीरें देखिए अमर शहीद जवानों के स्वरूप ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। समिति से जुड़े रंजीत कुमार तिवारी ने बताया कि धार्मिक आयोजन के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ नई पीढ़ी को देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा में शामिल बच्चों और युवाओं की भागीदारी को इसी उद्देश्य से महत्वपूर्ण बताया गया। आयोजकों ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। तर्पण यात्रा के माध्यम से उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके परिवारों और पूरे देश के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। चार अक्टूबर तक चलने वाले श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के दौरान भी शहीद जवानों की स्मृति में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

