नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज से विपक्ष का देश भर में प्रदर्शन है। पटना में सीपीआई (माले) की ओर से लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला गया है। इसमें कांग्रेस, सीपीएम और राजद, ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) भी शामिल हैं। वहीं JDU के अंदर चल रहा अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों के विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को दी गई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. ‘बापू हम शर्मिंदा हैं, वोट चोर जिंदा हैं’ के लगे नारे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज से विपक्ष का देश भर में प्रदर्शन है। इंडिया ब्लॉक की तरफ से भी 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। आज पटना में सीपीआई (माले) की ओर से लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला गया है। इसमें कांग्रेस, सीपीएम और राजद, ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. कांग्रेस ने 5 सीटों पर MLC कैंडिडेट उतारा MLC चुनाव में महागठबंधन में कांग्रेस और राजद के बीच दरार देखने को मिली है। कांग्रेस ने बिहार विधान परिषद की 8 में से 5 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। दरभंगा शिक्षक सीट से वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा को फिर मैदान में उतारा है। पटना स्नातक से असदुल्लाह खान और पटना शिक्षक सीट से संजय यादव पर दांव खेला गया है। पूरी खबर पढ़ें 3. अनंत सिंह की बगावत पर JDU ने हाथ खड़े किए! JDU के अंदर चल रहा अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों के विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को दी गई है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा है, ‘यह मामला पार्टी के संज्ञान में है और हमारे केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह के कार्यक्षेत्र से संबंधित है। पूरी खबर पढ़ें 4. सेना ने पहुंचाई मदद,बाढ़ पीड़ितों की सांसद से बहस नेपाल से आए भारी पानी और कमजोर तटबंधों के टूटने से बिहार में बाढ़ विकराल हो गई है। उफनाती नदियों के दबाव में 10 प्रखंडों में तटबंध ध्वस्त हो गए हैं। 6 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। 253 गांवों में पानी घुस गया है। शुक्रवार सुबह वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने सारण में बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाई। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फूड पैकेट्स गिराए। पूरी खबर पढ़ें 5. मोतिहारी में तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत मोतिहारी में जिउतिया स्नान के दौरान तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान सोनामति (13), फूलमती (10), सोनाली (10), प्रतिमा (12) के रूप में हुई है। सोनामति और फूलमती आपस में बहनें थीं। दोनों बहनें पड़ोसियों के साथ नहाने गई थीं। घटना इनरवाभार पंचायत के वार्ड-7 की है। पूरी खबर पढ़ें 6. AC बस-ट्रेलर की टक्कर, बिहार के युवक समेत 4 की मौत दिल्ली से बिहार के दरभंगा आ रही AC बस की यूपी के अंबेडकरनगर में ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई। 4 गंभीर घायल हैं। 50 यात्रियों को लेकर बस दिल्ली से निकली थी। हादसा शुक्रवार सुबह 5 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि करीब 40 फीट लंबी बस का बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यात्री अंदर फंस गए। पूरी खबर पढ़ें 7. पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग पटना के चांदनी मार्केट के एक गोदाम में 3 बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही मार्केट में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चांदनी मार्केट के गोदाम में आग लगी है। थर्ड फ्लोर के ऊपर करकट का स्ट्रक्चर बनाया गया था, जो इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का गोदाम था। पूरी खबर पढ़ें 8. एशियन गेम्स में बिहार के खिलाड़ी को मिला पहला मेडल भारतीय टीम ने सेपकटकरा में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इस एशियन गेम्स में बिहार के खिलाड़ी को यह पहला मेडल है। बिहार के बॉबी कुमार सेपकटकरा टीम में खेल रहे थे। टीम सेपकटकरा के मेंस क्वाड्रेंट सेमीफाइनल हार गई और उसे ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इंडिया जापान के खिलाफ 0-2 (12-15, 13-15) से हार गई है। टीम ने इस गेम में दूसरा मेडल जीता है। पूरी खबर पढ़ें 9. पटना में बीच सड़क पर स्कूटी से स्टंट पटना में सड़क पर स्टंट करने का एक और वीडियो सामने आया है। मरीन ड्राइव के बाद अब कोतवाली इलाके में एक युवक का इलेक्ट्रिक स्कूटी से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी से भीड़भाड़ वाली सड़क पर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार में कल उमस भरा रहेगा मौसम बिहार के सभी जिलों में कल यानी शनिवार को मौसम उमस भरा रहेगा। सुबह से ही निकलेगी कड़ी धूप निकलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कल के लिए किसी भी जिले में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। नमस्कार आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज से विपक्ष का देश भर में प्रदर्शन है। पटना में सीपीआई (माले) की ओर से लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला गया है। इसमें कांग्रेस, सीपीएम और राजद, ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) भी शामिल हैं। वहीं JDU के अंदर चल रहा अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों के विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को दी गई है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. ‘बापू हम शर्मिंदा हैं, वोट चोर जिंदा हैं’ के लगे नारे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज से विपक्ष का देश भर में प्रदर्शन है। इंडिया ब्लॉक की तरफ से भी 2 से 8 अक्टूबर तक प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। आज पटना में सीपीआई (माले) की ओर से लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला गया है। इसमें कांग्रेस, सीपीएम और राजद, ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें 2. कांग्रेस ने 5 सीटों पर MLC कैंडिडेट उतारा MLC चुनाव में महागठबंधन में कांग्रेस और राजद के बीच दरार देखने को मिली है। कांग्रेस ने बिहार विधान परिषद की 8 में से 5 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। दरभंगा शिक्षक सीट से वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा को फिर मैदान में उतारा है। पटना स्नातक से असदुल्लाह खान और पटना शिक्षक सीट से संजय यादव पर दांव खेला गया है। पूरी खबर पढ़ें 3. अनंत सिंह की बगावत पर JDU ने हाथ खड़े किए! JDU के अंदर चल रहा अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों के विवाद को सुलझाने की जिम्मेदारी अब केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को दी गई है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा है, ‘यह मामला पार्टी के संज्ञान में है और हमारे केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह के कार्यक्षेत्र से संबंधित है। पूरी खबर पढ़ें 4. सेना ने पहुंचाई मदद,बाढ़ पीड़ितों की सांसद से बहस नेपाल से आए भारी पानी और कमजोर तटबंधों के टूटने से बिहार में बाढ़ विकराल हो गई है। उफनाती नदियों के दबाव में 10 प्रखंडों में तटबंध ध्वस्त हो गए हैं। 6 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। 253 गांवों में पानी घुस गया है। शुक्रवार सुबह वायु सेना के हेलिकॉप्टर ने सारण में बाढ़ पीड़ितों तक मदद पहुंचाई। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फूड पैकेट्स गिराए। पूरी खबर पढ़ें 5. मोतिहारी में तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत मोतिहारी में जिउतिया स्नान के दौरान तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान सोनामति (13), फूलमती (10), सोनाली (10), प्रतिमा (12) के रूप में हुई है। सोनामति और फूलमती आपस में बहनें थीं। दोनों बहनें पड़ोसियों के साथ नहाने गई थीं। घटना इनरवाभार पंचायत के वार्ड-7 की है। पूरी खबर पढ़ें 6. AC बस-ट्रेलर की टक्कर, बिहार के युवक समेत 4 की मौत दिल्ली से बिहार के दरभंगा आ रही AC बस की यूपी के अंबेडकरनगर में ट्रेलर से टक्कर हो गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई। 4 गंभीर घायल हैं। 50 यात्रियों को लेकर बस दिल्ली से निकली थी। हादसा शुक्रवार सुबह 5 बजे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि करीब 40 फीट लंबी बस का बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यात्री अंदर फंस गए। पूरी खबर पढ़ें 7. पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग पटना के चांदनी मार्केट के एक गोदाम में 3 बजे भीषण आग लग गई। आग लगते ही मार्केट में अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चांदनी मार्केट के गोदाम में आग लगी है। थर्ड फ्लोर के ऊपर करकट का स्ट्रक्चर बनाया गया था, जो इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का गोदाम था। पूरी खबर पढ़ें 8. एशियन गेम्स में बिहार के खिलाड़ी को मिला पहला मेडल भारतीय टीम ने सेपकटकरा में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इस एशियन गेम्स में बिहार के खिलाड़ी को यह पहला मेडल है। बिहार के बॉबी कुमार सेपकटकरा टीम में खेल रहे थे। टीम सेपकटकरा के मेंस क्वाड्रेंट सेमीफाइनल हार गई और उसे ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इंडिया जापान के खिलाफ 0-2 (12-15, 13-15) से हार गई है। टीम ने इस गेम में दूसरा मेडल जीता है। पूरी खबर पढ़ें 9. पटना में बीच सड़क पर स्कूटी से स्टंट पटना में सड़क पर स्टंट करने का एक और वीडियो सामने आया है। मरीन ड्राइव के बाद अब कोतवाली इलाके में एक युवक का इलेक्ट्रिक स्कूटी से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी से भीड़भाड़ वाली सड़क पर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार में कल उमस भरा रहेगा मौसम बिहार के सभी जिलों में कल यानी शनिवार को मौसम उमस भरा रहेगा। सुबह से ही निकलेगी कड़ी धूप निकलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कल के लिए किसी भी जिले में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

