सीतापुर में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर चित्र प्रदर्शनी:डीएम ने विजेताओं को किया सम्मानित, सभी प्रतिभागियों को मिली ड्राइंग किट

सीतापुर में ‘मेरे सपनों का भारत’ पर चित्र प्रदर्शनी:डीएम ने विजेताओं को किया सम्मानित, सभी प्रतिभागियों को मिली ड्राइंग किट

सीतापुर में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज के सामुदायिक सभागार में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्र प्रदर्शनी और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम डॉ. राजा गणपति आर. और सीडीओ डॉ. दीक्षा जोशी ने किया। छात्र-छात्राओं ने अपने चित्रों के जरिए भारत को लेकर अपनी कल्पना और सपनों को रंगों में उकेरा। डीएम और सीडीओ ने देखे बच्चों के चित्र कार्यक्रम के दौरान डीएम और सीडीओ ने प्रदर्शनी में लगाए गए छात्र-छात्राओं के चित्रों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बच्चों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता की सराहना की। कार्यक्रम में डीआईओएस राजेंद्र सिंह, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, राजकीय इंटर कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यालय से जिला स्तर तक पहुंची प्रविष्टियां चित्र प्रतियोगिता का पहला चरण 22 सितंबर को विद्यालय स्तर पर आयोजित किया गया था। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन-तीन छात्र-छात्राओं की श्रेष्ठ प्रविष्टियां चुनी गईं और उन्हें विकासखंड स्तर पर भेजा गया। विकासखंड स्तर पर प्राप्त प्रविष्टियों में से दो-दो श्रेष्ठ चित्रों का चयन कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता और प्रदर्शनी के लिए भेजा गया। इन्हीं चित्रों को प्रदर्शनी में शामिल किया गया। मूल्यांकन के बाद चुने गए विजेता जनपद स्तर पर चित्रों का मूल्यांकन एसआरजी टीम के करुणेश मिश्र, आलोक श्रीवास्तव और मदनेस मिश्रा ने निर्धारित मानकों के आधार पर किया। बेसिक स्तर पर शिवानी दीक्षित ने प्रथम, काजल ने द्वितीय और गौरव मिश्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। माध्यमिक स्तर में दिव्यांश शर्मा प्रथम, ऋषभ द्वितीय और आयुष तृतीय रहे। विजेताओं को पुरस्कार, प्रतिभागियों को ड्राइंग किट डीएम ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को प्रोत्साहन के तौर पर ड्राइंग किट भी दी गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजन से जुड़े अधिकारियों का आभार जताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *