श्रीगंगानगर में गांधी जयंती पर निकली शांति यात्रा:सर्वधर्म सभा में अधिकारियों ने गाए बापू के गीत, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

श्रीगंगानगर में गांधी जयंती पर निकली शांति यात्रा:सर्वधर्म सभा में अधिकारियों ने गाए बापू के गीत, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से श्रीगंगानगर में शांति यात्रा निकाली गई। यात्रा सुखाड़िया सर्किल से शुरू होकर गोल बाजार स्थित गांधी चौक पहुंची। यहां प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया। गांधी चौक पर हुई प्रार्थना और सर्वधर्म सभा गांधी चौक पर प्रार्थना सभा और सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। इस दौरान बापू के गीत भी गाए गए। लोगों से महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्कूली बच्चे हुए शामिल कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव, एडीएम सुभाष, एसडीएम गौतम नयन, जिला परिषद सीओ अभिषेक जैन, श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी और नगर परिषद सभापति अजय दावड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *