गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाकर शहीद को श्रद्धांजलि दी:दिलीपपुर बाजार में कार्यकर्ताओं ने शहीद रंजीत यादव की प्रतिमा को नमन किया

गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाकर शहीद को श्रद्धांजलि दी:दिलीपपुर बाजार में कार्यकर्ताओं ने शहीद रंजीत यादव की प्रतिमा को नमन किया

प्रतापगढ़। गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार सुबह 9 बजे करीब को दिलीपपुर बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में आयोजित अभियान में कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का संदेश देते हुए शहीद स्मारक की साफ-सफाई की। इस दौरान दंतेवाड़ा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान वीर शहीद रंजीत यादव के शहीद स्मारक पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने परिसर की सफाई की। इसके बाद शहीद रंजीत यादव की प्रतिमा को स्नान कराया गया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए देश की रक्षा में उनके योगदान को याद किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन स्वच्छता, सादगी, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों का त्याग हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री विनायक मिश्रा, राजन, भाजयुमो जिला महामंत्री नीतीश श्रीवास्तव, नागेंद्र, सोशल मीडिया प्रमुख मदन पाल, हेमंत मिश्रा, गुड्डू उमरवैश्य, आशुतोष सोनी, राकेश गुप्ता, राजू यादव, अतुल सिंह और दीपू वर्मा समेत कई कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *