लायंस क्लब ऑफ बेतिया ने 461 छात्राओं की आंखों की जांच कर दिए सुरक्षा के टिप्स

लायंस क्लब ऑफ बेतिया ने 461 छात्राओं की आंखों की जांच कर दिए सुरक्षा के टिप्स

एजुकेशन रिपोर्टर|बेतिया लायंस क्लब ऑफ बेतिया के तत्वावधान में शहर के राजदेयोढ़ी स्थित बाबा हरिदास नागा सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में विजन फॉर ऑल आई स्क्रीनिंग एण्ड अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के नेत्रों की जांच व उन्हें आंखों की देखभाल और नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।शिविर के दौरान कुल 461 छात्राओं के आंखों की नि:शुल्क जांच की गई। परीक्षण के क्रम में 07 छात्राओं में दृष्टि एवं आंखों से जुड़ी समस्या पाई गई। सभी छात्राओं को तत्काल आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और आगे के उचित उपचार के लिए मार्गदर्शित किया गया।शिविर में मौजूद नेत्र विशेषज्ञ लायन डॉ राजीव कुमार गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों के आंखों का परीक्षण कर नेत्र स्वास्थ्य से संबंधित उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने छात्राओं को सचेत करते हुए कहा कि डिजिटल युग में अत्यधिक मोबाइल और स्क्रीन के इस्तेमाल से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। इससे बचना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने पढ़ाई के दौरान रोशनी का ध्यान रखने,पौष्टिक आहार लेने और आंखों में थोड़ी भी असुविधा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी। प्रधानाचार्या विनिता कुमारी ने लायंस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने क्लब की पूरी टीम और चिकित्सकों के प्रति आभार जताया। लायंस क्लब ऑफ बेतिया के अध्यक्ष लायन अरविंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि विजन फॉर ऑल आई स्क्रीनिंग एण्ड अवेयरनेस कैंप का उद्देश्य केवल आंखों की जांच ही नहीं, बल्कि समय रहते बच्चों को बेहतर दृष्टि के प्रति जागरूक करना है। एजुकेशन रिपोर्टर|बेतिया लायंस क्लब ऑफ बेतिया के तत्वावधान में शहर के राजदेयोढ़ी स्थित बाबा हरिदास नागा सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में विजन फॉर ऑल आई स्क्रीनिंग एण्ड अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के नेत्रों की जांच व उन्हें आंखों की देखभाल और नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।शिविर के दौरान कुल 461 छात्राओं के आंखों की नि:शुल्क जांच की गई। परीक्षण के क्रम में 07 छात्राओं में दृष्टि एवं आंखों से जुड़ी समस्या पाई गई। सभी छात्राओं को तत्काल आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और आगे के उचित उपचार के लिए मार्गदर्शित किया गया।शिविर में मौजूद नेत्र विशेषज्ञ लायन डॉ राजीव कुमार गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों के आंखों का परीक्षण कर नेत्र स्वास्थ्य से संबंधित उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने छात्राओं को सचेत करते हुए कहा कि डिजिटल युग में अत्यधिक मोबाइल और स्क्रीन के इस्तेमाल से आंखों पर बुरा असर पड़ता है। इससे बचना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने पढ़ाई के दौरान रोशनी का ध्यान रखने,पौष्टिक आहार लेने और आंखों में थोड़ी भी असुविधा होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी। प्रधानाचार्या विनिता कुमारी ने लायंस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने क्लब की पूरी टीम और चिकित्सकों के प्रति आभार जताया। लायंस क्लब ऑफ बेतिया के अध्यक्ष लायन अरविंद कुमार पाण्डेय ने कहा कि विजन फॉर ऑल आई स्क्रीनिंग एण्ड अवेयरनेस कैंप का उद्देश्य केवल आंखों की जांच ही नहीं, बल्कि समय रहते बच्चों को बेहतर दृष्टि के प्रति जागरूक करना है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *