नौतन व बैरिया प्रखंड क्षेत्र में आई प्रलयंकारी बाढ़ के बाद पीड़ितों को उचित सहायता नहीं मिलने मुद्दे को लेकर गुरुवार को भाकपा माले ने प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। तटबंध की मरम्मत के नाम पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद तटबंध टूटने पर सवाल किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल माले नेताओं सुरेंद्र चौधरी, भरत शर्मा, रविंद्र राम, गुलाबी देवी, आकाश कुमार, ओमप्रकाश तिवारी, आधार मुखिया आदि ने कहा कि बाढ़ से हजारों परिवार प्रभावित हैं, लेकिन पीड़ितों को जरूरत के अनुसार राहत नहीं मिल रही है। नेताओं ने प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को एक क्विंटल अनाज, गैस सिलेंडर, 30 किलो चूड़ा, पांच किलो गुड़, नमक तथा 10 हजार रुपये नगद सहायता देने की मांग की। नौतन व बैरिया प्रखंड क्षेत्र में आई प्रलयंकारी बाढ़ के बाद पीड़ितों को उचित सहायता नहीं मिलने मुद्दे को लेकर गुरुवार को भाकपा माले ने प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। तटबंध की मरम्मत के नाम पर हर वर्ष लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद तटबंध टूटने पर सवाल किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल माले नेताओं सुरेंद्र चौधरी, भरत शर्मा, रविंद्र राम, गुलाबी देवी, आकाश कुमार, ओमप्रकाश तिवारी, आधार मुखिया आदि ने कहा कि बाढ़ से हजारों परिवार प्रभावित हैं, लेकिन पीड़ितों को जरूरत के अनुसार राहत नहीं मिल रही है। नेताओं ने प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को एक क्विंटल अनाज, गैस सिलेंडर, 30 किलो चूड़ा, पांच किलो गुड़, नमक तथा 10 हजार रुपये नगद सहायता देने की मांग की।

