झारखंड में फिलहाल मौसम बना रहेगा शुष्क:कहीं भी भारी वर्षा का अलर्ट नहीं, 4 अक्टूबर के बाद कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

झारखंड में फिलहाल मौसम बना रहेगा शुष्क:कहीं भी भारी वर्षा का अलर्ट नहीं, 4 अक्टूबर के बाद कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

झारखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। बारिश की तीव्रता में कमी आई है। भारी बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 4 अक्टूबर तक झारखंड में आसमान साफ रहेगा और मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, 5, 6 और 7 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार समेत दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस जगन्नाथपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज की गई।
भारी बारिश का नहीं है अलर्ट झारखंड में भारी बारिश का कोई राज्यस्तरीय अलर्ट नहीं है। 4 अक्टूबर के बाद कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक की स्थिति भी बनने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश की तीव्रता फिलहाल कम रहने की उम्मीद है। लगातार बारिश के बाद मौसम में बदलाव से राज्य के कई हिस्सों में लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर मौसम में अचानक बदलाव की स्थिति से इनकार नहीं किया गया है। झारखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। बारिश की तीव्रता में कमी आई है। भारी बारिश का दौर कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 4 अक्टूबर तक झारखंड में आसमान साफ रहेगा और मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, 5, 6 और 7 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार समेत दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस जगन्नाथपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार में दर्ज की गई।
भारी बारिश का नहीं है अलर्ट झारखंड में भारी बारिश का कोई राज्यस्तरीय अलर्ट नहीं है। 4 अक्टूबर के बाद कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक की स्थिति भी बनने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बारिश की तीव्रता फिलहाल कम रहने की उम्मीद है। लगातार बारिश के बाद मौसम में बदलाव से राज्य के कई हिस्सों में लोगों को राहत मिल सकती है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर मौसम में अचानक बदलाव की स्थिति से इनकार नहीं किया गया है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *