हरदोई में इंस्टाग्राम से प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंत:गुरुग्राम में शादी; हरदोई में युवक के बाल-मूंछ काटकर जूतों की माला पहनाने का आरोप

हरदोई में इंस्टाग्राम से प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंत:गुरुग्राम में शादी; हरदोई में युवक के बाल-मूंछ काटकर जूतों की माला पहनाने का आरोप

हरदोई में इंस्टाग्राम के जरिए शुरू हुई दोस्ती और प्रेम संबंध के बाद युवक के साथ कथित मारपीट और अपमान का वीडियो सोमवार 28 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक युवक रोते हुए रहम की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। घटना 27 सितंबर रविवार की बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के डडोस कुसमरा गांव निवासी नरेंद्र (37) के मुताबिक उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए सोनिया यादव से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। नरेंद्र का दावा है कि करीब आठ दिन बातचीत के बाद सोनिया उससे मिलने कन्नौज के गौरीघाट पहुंची थी। इसके बाद वह सोनिया को गुरुग्राम ले गया, जहां दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। नरेंद्र के अनुसार, दोनों करीब ढाई साल से साथ रह रहे थे। उसका दावा है कि बाद में उसे सोनिया की पिछली शादियों और बच्चों के बारे में जानकारी हुई। नरेंद्र के मुताबिक, सोनिया की पहली शादी से तीन बच्चे और दूसरी शादी मुन्ना यादव से हुई थी, जिससे छह बच्चे हैं। इस तरह वह सोनिया के नौ बच्चे होने का दावा करता है। तबीयत खराब होने पर गौरीघाट छोड़ने का दावा नरेंद्र के मुताबिक, सोनिया की तबीयत खराब होने पर वह उसे गौरीघाट छोड़ आया था। उसका आरोप है कि सोनिया ने अलग-अलग मौकों पर उससे करीब 40 हजार रुपये लिए थे। 25 सितंबर को नरेंद्र गुरसहायगंज पहुंचा और सोनिया से मिला। मोबाइल देखने के दौरान किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत को लेकर दोनों में विवाद हो गया। नरेंद्र के मुताबिक, गुस्से में उसने सोनिया को थप्पड़ मार दिया। रिश्तेदार बताकर घर में रखा, पहचान खुलने पर मारपीट का आरोप नरेंद्र का आरोप है कि इसके बाद सोनिया उसे खुर्रमपुरवा गांव ले गई और मुन्ना यादव के घर में रिश्तेदार बताकर रखा। बाद में उसकी असली पहचान सामने आने पर सोनिया और मुन्ना ने कथित तौर पर उसे पकड़ लिया। आरोप है कि कैंची और उस्तरे से उसके आधे सिर के बाल और आधी मूंछ काट दी गई। इसके बाद उसे जूतों की माला पहनाई गई। इसी दौरान बनाए गए वीडियो में युवक रोते हुए रहम की गुहार लगाता नजर आ रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना 27 सितंबर की है, जबकि वीडियो 28 सितंबर को पुलिस के संज्ञान में आया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *