हरनाटांड़| बगहा-2 प्रखंड की बैरागी-सोनबरसा पंचायत के चिउटाहा बाजार में शनिवार की रात तेज आंधी के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कृष्ण कुमार मिश्र के दरवाजे पर लगा विशाल आम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में वहां खड़ा ट्रैक्टर और क्विड कार आ गए। हादसे में ट्रैक्टर के आगे के दोनों चक्के टूटकर दूर जा गिरे, जबकि कार की बॉडी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों वाहनों को दोबारा चालू हालत में लाने में लाखों रुपये खर्च होने का अनुमान है। पीड़ित कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। अचानक तेज आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो पेड़ गिरा हुआ था और उसके नीचे कार व ट्रैक्टर दबे थे। आंधी से उनके बगीचे में लगे करीब 20 पेड़ भी जड़ से उखड़ गए। वहीं, जय मां बैराटवाली देवी स्थान के परिसर में भी करीब 15 पेड़ उखड़ गए। परिसर में झोपड़ी लगाकर दुकान चलाने वाले बबलू साह और लड्डू साह की दुकानें भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हरनाटांड़| बगहा-2 प्रखंड की बैरागी-सोनबरसा पंचायत के चिउटाहा बाजार में शनिवार की रात तेज आंधी के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कृष्ण कुमार मिश्र के दरवाजे पर लगा विशाल आम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में वहां खड़ा ट्रैक्टर और क्विड कार आ गए। हादसे में ट्रैक्टर के आगे के दोनों चक्के टूटकर दूर जा गिरे, जबकि कार की बॉडी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों वाहनों को दोबारा चालू हालत में लाने में लाखों रुपये खर्च होने का अनुमान है। पीड़ित कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। अचानक तेज आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो पेड़ गिरा हुआ था और उसके नीचे कार व ट्रैक्टर दबे थे। आंधी से उनके बगीचे में लगे करीब 20 पेड़ भी जड़ से उखड़ गए। वहीं, जय मां बैराटवाली देवी स्थान के परिसर में भी करीब 15 पेड़ उखड़ गए। परिसर में झोपड़ी लगाकर दुकान चलाने वाले बबलू साह और लड्डू साह की दुकानें भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

