बीएसएफ में चयन के बाद गांव लौटे गोपी

बीएसएफ में चयन के बाद गांव लौटे गोपी

सिरवेल| किसान तुकाराम जाधव के 22 वर्षीय बेटे गोपी जाधव का बीएसएफ में चयन व झारखंड में प्रशिक्षण पूरा कर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक जुलूस निकालकर स्वागत किया। गोपी ने बताया क्षेत्र में शैडो एरिया होने से अर्धसैनिक व सैन्य बलों में जाने के प्रति जागरूकता की कमी है। पढ़ाई के दौरान भी कई तरह की दिक्कतें आती हैं। उन्होंने कहा माता-पिता के सहयोग से ही बीएसएफ में सेवा देने का अवसर मिला है। गांव में लोग पुष्पहार पहनाकर गोपी को बधाई दे रहे हैं। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों व आदिवासी संगठनों के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत कर भगवान महादेव से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *