नाबालिग किशोरी की मौत को परिजनों ने बताया हत्या:सूरजपुर में एसपी ऑफिस पहुंची मां, बोली- 8 महीने से प्रेमी के घर रह रही थी बेटी

नाबालिग किशोरी की मौत को परिजनों ने बताया हत्या:सूरजपुर में एसपी ऑफिस पहुंची मां, बोली- 8 महीने से प्रेमी के घर रह रही थी बेटी

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के उमापुर गांव में करीब 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। किशोरी की मौत को उसके परिजनों ने आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है। मृतका की मां सुनीता साहू ने कांग्रेस नेता पंकज तिवारी के साथ सूरजपुर एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और मामले की निष्पक्ष जांच व न्याय की मांग की। 8 महीने से युवक के घर रह रही थी किशोरी जानकारी के अनुसार, माजा सरभोका गांव की रहने वाली किशोरी का उमापुर गांव के ललित के साथ प्रेम प्रसंग था। परिजनों के मुताबिक, किशोरी करीब 8 महीने से ललित के घर रह रही थी। इस दौरान दोनों के विवाह की बात भी सामने आई थी। बताया गया कि 17 सितंबर को किशोरी की मौत उसके ससुराल में हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मां बोली- बेटी से मारपीट हुई थी मृतका की मां सुनीता साहू ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसके साथ मारपीट की गई थी। उनका दावा है कि किशोरी के शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी तक नहीं दी गई। इन्हीं परिस्थितियों को लेकर परिवार ने घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेता बोले- हर पहलू की जांच हो परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेता पंकज तिवारी ने कहा कि उनका उद्देश्य मृतका को न्याय दिलाना है। उन्होंने पुलिस से मामले से जुड़े प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या अपराध सामने आता है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। ASP बोले- शिकायत के आधार पर होगी जांच मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार देवांगन ने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों और लगाए गए आरोपों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *