बेतिया में नाबालिग की हत्या के बाद सड़क जाम:लोगों ने टायर जलाए, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, नाबालिग की पीट-पीटकर हुई थी हत्या

बेतिया में नाबालिग की हत्या के बाद सड़क जाम:लोगों ने टायर जलाए, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, नाबालिग की पीट-पीटकर हुई थी हत्या

पश्चिम चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय सूरज जायसवाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना लालगढ़ पंचायत के धर्मपुर गांव के पास हुई। मंगलवार को घटना की जानकारी के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुस्साए परिजनों ने धर्मपुर चौक पर बेतिया-सरिसवा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर रखकर आग भी लगा दी। वे हत्या में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। परिजनों और ग्रामीणों का कहना था कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। सड़क जाम और आगजनी के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, पूर्व विधायक भी पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान चनपटिया के पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी गुस्साए परिजनों को शांत कराने की कोशिश की। हालांकि, परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते रहे। परिजनों का आरोप- बेरहमी से पीटने से हुई मौत परिजनों का आरोप है कि सूरज जायसवाल को बहुत बुरी तरह पीटा गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। उनका कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। प्रदर्शन स्थल पर खबर लिखे जाने तक कोई बड़ा प्रशासनिक या पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा था। पश्चिम चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय सूरज जायसवाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना लालगढ़ पंचायत के धर्मपुर गांव के पास हुई। मंगलवार को घटना की जानकारी के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गुस्साए परिजनों ने धर्मपुर चौक पर बेतिया-सरिसवा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर रखकर आग भी लगा दी। वे हत्या में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। परिजनों और ग्रामीणों का कहना था कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। सड़क जाम और आगजनी के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, पूर्व विधायक भी पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान चनपटिया के पूर्व विधायक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी गुस्साए परिजनों को शांत कराने की कोशिश की। हालांकि, परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते रहे। परिजनों का आरोप- बेरहमी से पीटने से हुई मौत परिजनों का आरोप है कि सूरज जायसवाल को बहुत बुरी तरह पीटा गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। उनका कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। प्रदर्शन स्थल पर खबर लिखे जाने तक कोई बड़ा प्रशासनिक या पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *