कल की बड़ी खबर मोबाइल सिम से जुड़ी रही। दूरसंचार विभाग ने कहा है कि फर्जी ID से सिम खरीदने-बेचने पर या मोबाइल के IMEI नंबर से छेड़छाड़ करने पर 3 साल की जेल और ₹50 लाख तक का जुर्माना हो सकता है। वहीं, करीब साढ़े तीन महीने में प्याज की कीमतों में 82.3% की भारी बढ़ोतरी हुई है। 1 जून को प्याज का औसत रिटेल प्राइस 29.50 रुपए प्रति किलो थी, जो 17 सितंबर को बढ़कर 53.78 रुपए प्रति किलो हो गई है। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. अपनी सिम दूसरे को दी तो ₹50 लाख जुर्माना: 3 साल की जेल भी, जानिए अपने नाम पर एक्टिव सिम कैसे चेक करें अपने डॉक्यूमेंट्स पर ली गई सिम किसी ओर को देना भारी पड़ सकता है। दूरसंचार विभाग ने 21 सितंबर को नई एडवायजरी जारी करके कहा है कि फर्जी ID से सिम खरीदने या बेचने पर या मोबाइल के IMEI नंबर से छेड़छाड़ करने पर 3 साल की जेल और ₹50 लाख तक का जुर्माना हो सकता है। सरकार ने सलाह दी है कि सभी नागरिक संचार साथी पोर्टल या एप पर जाकर तुरंत चेक करें कि उनकी ID पर बिना जानकारी के कोई अनजान मोबाइल नंबर तो एक्टिव नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. आईफोन 18प्रो दुबई में भारत से ₹33,000 सस्ता: फ्लाइट और वीजा खर्च के बाद भी पैसे बच जाएंगे, जानें पूरा गणित आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स को खरीदने का क्रेज कितना है, इसका अंदाजा तो आपने भारत में एपल स्टोर पर लाइन में लगे लोगों को देखकर लगा सकते हैं। यही नहीं, इस बार एपल फैंस के लिए यह शॉपिंग ट्रिप इंटरनेशनल बन गई है। लोग आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदने के लिए दुबई जा रहे हैं, क्योंकि भारत और UAE की कीमतों में बड़ा अंतर है। खरीदारों का कहना है कि फ्लाइट टिकट और वीजा का खर्च जोड़ने के बाद भी दुबई से आईफोन खरीदना सस्ता पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. प्याज 3 महीने में 82% महंगी, ₹30 से ₹54 किलो: महाराष्ट्र-कर्नाटक से प्याज की सप्लाई में कमी आई; कीमतें जल्द कम होने के आसार जून-सितंबर के दौरान देश में प्याज की कीमतें तेजी से उछलीं। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जून को प्याज का औसत खुदरा भाव 29.50 रुपए प्रति किलो था। 17 सितंबर को यह बढ़कर 53.78 रुपए प्रति किलो हो गया। यानी करीब साढ़े तीन महीने में ही प्याज की कीमतों में 82.3% की भारी बढ़ोतरी दर्ज हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. चांदी ₹2,346 गिरकर ₹2.35 लाख किलो पर आई:सोने के दाम आज ₹671 कम हुए, 10 ग्राम 1.53 लाख का हुआ सोने-चांदी के दाम में आज यानी 21 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 671 रुपए घटकर 1.53 लाख रुपए पर आ गया है। एक किलो चांदी की कीमत 2,346 रुपए कम होकर 2.35 लाख रुपए पर आ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शनिवार और रविवार को बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

