कानपुर में बुढ़वा मंगल पर भण्डारे की तैयारी:बाबा बजरंग बली की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की भक्तों ने कामना की

कानपुर में बुढ़वा मंगल पर भण्डारे की तैयारी:बाबा बजरंग बली की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की भक्तों ने कामना की

कानपुर में बुढ़वा मंगल के पावन पर्व पर सी ब्लॉक पनकी में बाबा बजरंग बली के भक्तों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान भक्तों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने बाबा बजरंग बली की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। भंडारे में आसपास के लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम में दीपक पोरवाल, रमेश यादव, गौरव वर्मा, आकाश पाण्डेय, आशुतोष यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक आयोजनों से लोगों में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *