एशियन गेम्स में मंगलवार को इलावेनिल वालारिवान और पार्थ माने ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने क्वालिफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल किया। फाइनल में भारत का सामना कोरिया, चीन और वियतनाम से होगा। सॉफ्ट टेनिस में में जय मीणा ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को हराया एशियन गेम्स के सॉफ्ट टेनिस में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की। जय मीणा ने हुसैन अरैन को 4-2, 4-0, 4-2, 4-0, 4-0 से हराया। जय ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। उन्होंने पहले गेम में 4-2 से जीत दर्ज की और इसके बाद लगातार चार गेम में पाकिस्तान के खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। जय ने दूसरे और चौथे गेम में 4-0 से जीत हासिल की। तीसरे गेम में भी उन्होंने 4-2 से बाजी मारी। आखिरी गेम में 4-0 की जीत के साथ उन्होंने मुकाबला अपने नाम कर लिया। सिंधु यामागुची से हारीं, जापान भारत के खिलाफ 1-0 से आगे जापान ने एशियन गेम्स के महिला बैडमिंटन टीम क्वार्टर फाइनल में भारत के खिलाफ 1-0 की बढ़त बना ली है। पहले मुकाबले में अकाने यामागुची ने पीवी सिंधु को 23-21, 18-21, 21-11 से हराया। सिंधु ने पहला गेम जीतकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन यामागुची ने अगले दोनों गेम जीत लिए। सिंधु ने पहले गेम में 15-18 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। उन्होंने लंबी रैलियों में लगातार अंक जुटाए और स्कोर 18-18 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और स्कोर 20-20 तक पहुंचा। यामागुची को गेम प्वाइंट मिला, लेकिन उनका क्रॉस-कोर्ट ड्रॉप शॉट नेट में चला गया। सिंधु ने इसका फायदा उठाया और 23-21 से गेम जीतकर मुकाबले में 1-0 की बढ़त बनाई। दूसरे गेम में यामागुची ने वापसी की। उन्होंने 21-18 से गेम जीतकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। निर्णायक तीसरे गेम में जापानी खिलाड़ी ने शुरुआत से दबाव बनाए रखा और 21-11 से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ यामागुची ने जापान को भारत के खिलाफ टीम क्वार्टर फाइनल में 1-0 की बढ़त दिला दी। अब भारत के लिए अगले मुकाबले में जीत दर्ज करना जरूरी होगा। सेपकटकरा में मलयेशिया से हारा भारत, अब अगले दोनों मुकाबले जीतना जरूरी भारत को एशियन गेम्स के पुरुष टीम रेगु के ग्रुप बी में मलयेशिया के खिलाफ 1-2 से हार मिली। मलयेशिया ने निर्णायक तीसरे गेम में 7-0 की बढ़त बनाई। भारत ने वापसी करते हुए स्कोर 4-9 किया, लेकिन मलयेशिया ने लगातार अंक जुटाकर गेम 15-5 से जीत लिया। मलयेशिया ने पहला गेम 15-13 से जीता था। भारत ने दूसरे गेम में वापसी की और 15-11 से जीतकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। भारत इससे पहले ग्रुप बी के शुरुआती मुकाबले में जापान से भी 1-2 से हार चुका है। अब उसे ग्रुप में बने रहने के लिए अपने अगले दोनों मुकाबले जीतने होंगे। भारत के पास 5 मेडल जीतने के मौके भारत के पास 5 मेडल के मौके होंगे। शुरुआती दो दिन भारत ने 6 मेडल जीते हैं, लेकिन अभी तक गोल्ड नहीं आया है। तीसरे दिन शूटिंग, वुशु और कराटे में सीधे मेडल की उम्मीद रहेगी। वहीं बैडमिंटन में महिला और पुरुष दोनों टीमें क्वार्टरफाइनल खेलेंगी। भारत के लिए दिन की शुरुआत वुशु और शूटिंग से होगी। इसके बाद कराटे में चेतन भट्ट से उम्मीद रहेगी। बैडमिंटन के दोनों क्वार्टरफाइनल होंगे, जहां भारत की महिला और पुरुष टीमों का सामना जापान से है। वूशु: में रोशिबिना देवी और आर्यन का मुकाबला कराटे: चेतन भट्ट गोल्ड की रेस में बैडमिंटन: दोनों टीमों का जापान से क्वार्टरफाइनल भारत की महिला और पुरुष दोनों बैडमिंटन टीमों के सामने मंगलवार को जापान की चुनौती होगी। महिला टीम का क्वार्टरफाइनल सुबह 6 बजे और पुरुष टीम का क्वार्टरफाइनल सुबह 11:30 बजे खेला जाएगा। तैराकी: 4×100 मीटर मेडले रिले से फाइनल का मौका सुबह 8:05 बजे भारतीय पुरुष टीम 4×100 मीटर मेडले रिले की हीट में उतरेगी। टीम में ऋषभ दास, आकाश मणि, बेनेडिक्शन रोहित और धनुष सुरेश शामिल हैं। हीट से क्वालिफाई करने पर दोपहर में फाइनल होगा। इसके अलावा आर्यन नेहरा पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल-बी में उतरेंगे। यहां भारत की सीधी मेडल उम्मीद रिले के फाइनल में क्वालिफाई करने के बाद बनेगी। कबड्डी और हॉकी में भी भारत के मुकाबले मेडल के अलावा कई टीम स्पोर्ट्स में भारत के मुकाबले होंगे। सुबह 7:15 बजे पुरुष कबड्डी टीम दक्षिण कोरिया से ग्रुप-ए में खेलेगी। शाम 3:30 बजे पुरुष हॉकी टीम श्रीलंका के खिलाफ पूल-बी का मुकाबला खेलेगी। बॉक्सिंग में दो मुकाबले सुबह 9 बजे साक्षी चौधरी महिलाओं के 51 किग्रा राउंड ऑफ-32 में फिलीपींस की आइरा विलेगास से भिड़ेंगी। पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में जादुमणि सिंह का मुकाबला नेपाल के चंद्र बहादुर थापा से होगा। फेंसिंग में भी भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे पुरुष फॉयल में सचिन और हेमाश सिंह सनासम मुकाबला करेंगे। महिला एपी में मितवा चौधरी और तानिश्का खत्री उतरेंगी।क्वालिफाई करने वाले खिलाड़ी आगे क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल तक जाएंगे। ——————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रिजवान को PCB ने मीडिया से बात करने से रोका:सट्टेबाजी-जुए की जांच पर सफाई देना चाहते थे; दो बार मांगी अनुमति, दोनों बार इनकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को मीडिया से बात करने से रोका है। रिजवान ने पिछले सप्ताह दो बार बोर्ड से मीडिया से बात करने की इजाजत मांगी थी। दोनों बार उनकी मांग ठुकरा दी गई। रिजवान का कहना था कि मामले को लेकर काफी भ्रम और अटकलें हैं। पूरी खबर
एशियन गेम्स- एलावेनिल-पार्थ शूटिंग के फाइनल में:सॉफ्ट टेनिस में भारत ने पाकिस्तान को हराया,पीवी सिंधु हारीं

