मधेपुरा की खौपैती तुनियाही पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों ने अभियान शुरू किया है। रविवार को पंचायत के वार्ड चार स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें पंचायत में बढ़ते नशे के कारोबार और सेवन पर रोक लगाने के लिए निगरानी कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया। कमेटी के सदस्य पंचायत में नशीले पदार्थ बेचने, खरीदने और सेवन करने वालों पर नजर रखेंगे। बैठक में तय किया गया कि नशे से जुड़े लोगों की पहले पहचान कर उन्हें सामाजिक स्तर पर समझाया जाएगा। इसके बाद भी अगर वे नहीं मानते हैं तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी जाएगी, ताकि कानूनी कार्रवाई हो सके। युवाओं में सूखे नशे के बढ़ते चलन पर चिंता ग्रामीणों ने कहा कि खासकर युवा पीढ़ी सूखे नशे की चपेट में आ रही है। नशे की लत का असर परिवारों की आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन पर भी पड़ रहा है। मेहनत से कमाई गई रकम का बड़ा हिस्सा शराब और अन्य नशीले पदार्थों पर खर्च होने से कई परिवारों के सामने घरेलू खर्च चलाने की समस्या पैदा हो रही है। ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाने और लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही पंचायत को नशामुक्त बनाने में प्रशासन से सहयोग की मांग की गई। नशा बेचने वालों को समझाने पर विवाद का आरोप बैठक में मौजूद महिलाओं ने नशे के बढ़ते चलन पर चिंता जताई। रेशमा देवी, सुगिया देवी और मंजू देवी समेत अन्य महिलाओं ने कहा कि गांव में सूखे नशे का चलन बढ़ने से बच्चे और युवा बर्बादी की ओर जा रहे हैं। महिलाओं का आरोप है कि जब वे शराब बेचने वालों को धंधा बंद करने के लिए समझाती हैं तो कई बार वे और उनके परिवार के सदस्य झगड़ा और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इस वजह से ग्रामीण नशे के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने से भी डरते हैं। बच्चों और युवाओं को बचाने पर जोर महिलाओं ने कहा कि बच्चों और युवाओं को नशे से बचाने के लिए पूरे समाज को एकजुट होकर अभियान चलाना होगा। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और पंचायत के लोगों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की। बैठक में मुखिया प्रतिनिधि उमेश यादव, सरपंच विभा देवी, समिति सदस्य रंजीत कुमार, प्रकाश कुमार पिंटू, ललन प्रसाद यादव, सुमन फौजी, पैक्स अध्यक्ष अविनाश आनंद, किशोर यादव, मोहन सिंह, मुरारी सिंह, दीपनारायण यादव, उमेश यादव, जयकुमार यादव, नाथो यादव समेत सभी वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मधेपुरा की खौपैती तुनियाही पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों ने अभियान शुरू किया है। रविवार को पंचायत के वार्ड चार स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें पंचायत में बढ़ते नशे के कारोबार और सेवन पर रोक लगाने के लिए निगरानी कमेटी गठित करने का फैसला लिया गया। कमेटी के सदस्य पंचायत में नशीले पदार्थ बेचने, खरीदने और सेवन करने वालों पर नजर रखेंगे। बैठक में तय किया गया कि नशे से जुड़े लोगों की पहले पहचान कर उन्हें सामाजिक स्तर पर समझाया जाएगा। इसके बाद भी अगर वे नहीं मानते हैं तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी जाएगी, ताकि कानूनी कार्रवाई हो सके। युवाओं में सूखे नशे के बढ़ते चलन पर चिंता ग्रामीणों ने कहा कि खासकर युवा पीढ़ी सूखे नशे की चपेट में आ रही है। नशे की लत का असर परिवारों की आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन पर भी पड़ रहा है। मेहनत से कमाई गई रकम का बड़ा हिस्सा शराब और अन्य नशीले पदार्थों पर खर्च होने से कई परिवारों के सामने घरेलू खर्च चलाने की समस्या पैदा हो रही है। ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाने और लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही पंचायत को नशामुक्त बनाने में प्रशासन से सहयोग की मांग की गई। नशा बेचने वालों को समझाने पर विवाद का आरोप बैठक में मौजूद महिलाओं ने नशे के बढ़ते चलन पर चिंता जताई। रेशमा देवी, सुगिया देवी और मंजू देवी समेत अन्य महिलाओं ने कहा कि गांव में सूखे नशे का चलन बढ़ने से बच्चे और युवा बर्बादी की ओर जा रहे हैं। महिलाओं का आरोप है कि जब वे शराब बेचने वालों को धंधा बंद करने के लिए समझाती हैं तो कई बार वे और उनके परिवार के सदस्य झगड़ा और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। इस वजह से ग्रामीण नशे के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने से भी डरते हैं। बच्चों और युवाओं को बचाने पर जोर महिलाओं ने कहा कि बच्चों और युवाओं को नशे से बचाने के लिए पूरे समाज को एकजुट होकर अभियान चलाना होगा। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और पंचायत के लोगों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की। बैठक में मुखिया प्रतिनिधि उमेश यादव, सरपंच विभा देवी, समिति सदस्य रंजीत कुमार, प्रकाश कुमार पिंटू, ललन प्रसाद यादव, सुमन फौजी, पैक्स अध्यक्ष अविनाश आनंद, किशोर यादव, मोहन सिंह, मुरारी सिंह, दीपनारायण यादव, उमेश यादव, जयकुमार यादव, नाथो यादव समेत सभी वार्ड सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

