ENG vs SL 3rd T20: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

ENG vs SL 3rd T20: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

England vs Sri Lanka 3rd T20I: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेजबान इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मेजबान टीम ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर सीरीज पहले से ही 2-0 से अजेय बढ़त बना रखी है। आज उसकी नजर जीत के साथ सीरीज में 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप करने पर होगी।

‘हम उन्हें कम स्कोर पर रोक पाएंगे’

टॉस जीतकर हैरी ब्रूक ने कहा कि यह एक अच्छी सरफेस लग रही है और उम्मीद है कि हम उन्हें कम स्कोर पर रोक पाएंगे। फिर से एक और पूरी तरह से अलग ग्राउंड, अलग डाइमेंशन, जाहिर है आज रात तेज हवा चल रही हैं। तेज हवा वाले इस अनोखे मैदान पर हमें गेम में देखना होगा, लेकिन आपको इसे जितना हो सके अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश करनी होगी। अगर हमें हवा का इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ी, तो हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे। हमारी टीम उसी विनिंग कॉम्‍बीनेशन के साथ उतर रही है।

नुमान तुषारा की हुई वापसी

वहीं, श्रीलंका के कप्‍तान चरिथ असलांका ने कहा कि यह काफी अच्छी पिच लग रही है और मैं भी पहले बॉलिंग करना चाहता था। श्रीलंका के लिए खासकर बैटिंग में कोई सुधार हुआ? इस पर उन्‍होंने कहा कि हम पीछे मुड़कर देखते हैं, खासकर दूसरे मैच में तो हमारा पावरप्ले बहुत अच्छा था और हम बस उस मोमेंटम को बनाए रखना चाहते हैं और रेगुलर टाइम पीरियड पर विकेट नहीं देना चाहते। इस अनोखे ग्राउंड पर यूनिक कंडीशन के हिसाब से ढलने को लेकर क्‍या कहेंगे? उन्‍होंने कहा कि श्रीलंकाई होने के नाते यहां आकर खेलना सबसे मुश्किल काम है। जितनी जल्दी हो सके एडजस्ट करना और बस कंडीशन के हिसाब से ढलना चाहते हैं। उन्‍होंने अंत में कहा कि टीम में एक बदलाव किया गया है। दुष्मंथा चमीरा को आराम दिया गया है और नुवान तुषारा की वापसी हुई है।

श्रीलंका की प्लेइंग XI

पथुम निसांका, लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा (विकेट कीपर), चरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदू हसरंगा, थारिंडू रत्नायके, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, नुवान तुषारा।

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

जोस बटलर (विकेट कीपर), एन्यूरिन डोनाल्ड, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉर्डन कॉक्स, टॉम बैंटन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशीद, सोनी बेकर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *