बिजनौर में 2बाइकों की टक्कर में सब्जी व्यापारी की मौत:छात्र सहित 4 घायल, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

बिजनौर में 2बाइकों की टक्कर में सब्जी व्यापारी की मौत:छात्र सहित 4 घायल, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

बिजनौर के स्योहारा रोड पर शनिवार सुबह दो मोटरसाइकिलों की जोरदार भिड़ंत में 32 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक छात्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे प्रियंका स्कूल के सामने हुआ। गांव मोहड़ा निवासी नसीम अहमद (32) अपनी बाइक पर पांच वर्षीय बेटे शान, भतीजे अली (5) और भतीजी अनुषा (5.5) को राधा इंटर कॉलेज छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक, जिस पर जैतरा निवासी 18 वर्षीय छात्र मिलिंद (पुत्र अरुण) सवार था, से सीधी टक्कर हो गई। मिलिंद प्रियंका सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र है। इलाज के दौरान एक की मौत, मुरादाबाद रेफर टक्कर के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को धामपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। नसीम अहमद और मिलिंद की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया, जहां दोपहर में इलाज के दौरान नसीम अहमद की मौत हो गई। नसीम सब्जी बेचने का काम करते थे और उनके तीन बच्चे हैं। बच्चे और छात्र की हालत गंभीर हादसे में घायल तीनों बच्चों को भी गंभीर चोटें आई हैं। सिर में अंदरूनी चोट लगने के कारण एक बच्चे को मुरादाबाद रेफर किया गया है। उधर, छात्र मिलिंद की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल स्टाफ व शिक्षक भी छात्र का कुशलक्षेम जानने मुरादाबाद पहुंचे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *