ENG vs SL 3rd T20: इंग्‍लैंड ने 58 गेंदों पर दर्ज की तूफानी जीत, सीरीज भी 3-0 से जीती, श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

ENG vs SL 3rd T20: इंग्‍लैंड ने 58 गेंदों पर दर्ज की तूफानी जीत, सीरीज भी 3-0 से जीती, श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

ENG vs SL 3rd T20I: इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में श्रीलंका की टीम पहले बल्‍लेबाजी करते हुए महज 124 के स्‍कोर पर ढेर हो गई। यह उसका पहले बल्‍लेबाजी करते हुए इंग्‍लैंड खिलाफ दूसरा सबसे कम टोटल है। इसके जवाब में इंग्‍लैंड ने 62 गेंद शेष रहते शानदार जीत दर्ज की। 

England vs Sri Lanka 3rd T20I Highlights: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्‍लैंड के कप्‍तान हैरी ब्रूक ने कंडीशंस को भांपते हुए श्रीलंका को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया और उसकी पूरी टीम को महज 124 रनों पर ढेर कर दिया। इसके साथ श्रीलंका के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। इंग्‍लैंड के खिलाफ 2021 के बाद यह पहले बल्‍लेबाजी करते हुए दूसरा सबसे कम टोटल है। जबकि दोनों पारियों के हिसाब से ये उसका पांचवां सबसे कम स्‍कोर है। इसके जवाब में इंग्‍लैंड ने जोस बटलर के 32 गेंदों पर नाबाद 62 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत सिर्फ 9.4 ओवर में 8 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज भी 3-0 से अपने नाम की।

इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका के सबसे कम T20I स्कोर

रैंक टीम स्कोर ओवर रन रेट पारी मैदान नतीजा तारीख
1 श्रीलंका 91 18.5 4.83 2 साउथैम्पटन हार 26 जून 2021
2 श्रीलंका 95 16.4 5.70 2 पल्लेकेले हार 22 फरवरी 2026
3 श्रीलंका 111/7 20.0 5.55 1 कार्डिफ हार 24 जून 2021
4 श्रीलंका 116 19.3 5.94 2 पल्लेकेले हार 3 फरवरी 2026
5 श्रीलंका 124 18.5 6.58 1 मैनचेस्टर टाई 19 सितंबर 2026
6 श्रीलंका 128/6 20.0 6.40 1 ग्रोस आइलेट हार 13 मई 2010
7 इंग्लैंड 128/9 20.0 6.40 1 पल्लेकेले जीत 3 फरवरी 2026
8 श्रीलंका 129/7 20.0 6.45 1 कार्डिफ हार 23 जून 2021
9 श्रीलंका 133 16.2 8.14 1 पल्लेकेले हार 30 जनवरी 2026
10 श्रीलंका 135 19.0 7.10 2 साउथैम्पटन हार 15 सितंबर 2026

महज 124 के स्‍कोर पर सिमटी श्रीलंका

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम महज 124 के स्‍कोर पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से पथुम निसांका ने 36 और कमिंडु मेंडिस ने 35 रन की पारी खेली। इनके अलावा अन्‍य कोई बल्‍लेबाज 20 के आंकड़े को नहीं छू सका। वहीं, इंग्‍लैंड की ओर से सोनी बेकर, जोफ्रा आर्चर और विल जैक्‍स ने दो-दो विकेट लिए।

इंग्‍लैंड ने महज 9.4 ओवर में हासिल किया लक्ष्‍य

सिर्फ 125 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी इंग्‍लैंड का पहला विकेट सिर्फ 22 के स्‍कोर पर गिर गया। इसके बाद जोस बटलर और कप्‍तान हैरी ब्रूक के बीच 85 रन की साझेदारी हुई। ब्रूक 33 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद जोस बटलर ने नाबाद 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए मेजबान टीम को एकतरफा जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही इंग्‍लैंड ने सीरीज में भी 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप कर दिया।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *