हरदोई के पिहानी में गणेश महोत्सव एवं रविवार को निकलने वाली गणेश विसर्जन यात्रा को लेकर पिहानी कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने पूरी पुलिस फोर्स के साथ कमर कस ली है। पिहानी कस्बे में दो स्थानों पर श्री गणेश महोत्सव का आयोजन चल रहा है। शनिवार को छप्पन भोग के अवसर पर भारी भीड़ को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया। कोतवाल श्याम नारायण सिंह व कस्बा इंचार्ज राजेश कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए। रविवार को होने वाली गणेश विसर्जन यात्रा को शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सचेत नजर आया।

