उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव का 37वां एलिमिनेशन राउंड 19 सितंबर को प्रयागराज में खत्म हो गया। इस राउंड के बाद अब मैदान में 98 प्रत्याशी बचे हैं। अंतिम आंकड़ों के मुताबिक, प्रयागराज के कई प्रत्याशियों ने अपनी जगह बनाए रखी है। कानपुर नगर के अनुराग पांडेय 5621 वोटों के साथ पहले और लखनऊ के प्रशांत सिंह अटल 5579 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। प्रयागराज के देवेंद्र मिश्रा नागरहा 4868 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। बुलंदशहर के शिव किशोर गौर 4416 वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं। वहीं, प्रयागराज के पंचू राम मौर्य 3925 वोटों के साथ पांचवें और अजय यादव 3881 वोटों के साथ छठे स्थान पर हैं। प्रयागराज के अमरेंद्र नाथ सिंह 3341 वोटों के साथ 10वें स्थान पर हैं। इमरान माबूद खान 3335 वोटों के साथ 11वें नंबर पर हैं। साथ ही, इमरान उल्लाह 2860 वोटों के साथ 20वें और राकेश पाठक 2821 वोटों के साथ 21वें स्थान पर हैं। अशोक कुमार त्रिपाठी 2128 वोटों के साथ 30वें स्थान पर हैं। धीरज श्रीवास्तव 2110 वोटों के साथ 31वें, अतुल कुमार द्विवेदी 2012 वोटों के साथ 35वें और देवेश कुमार शुक्ल 1997 वोटों के साथ 37वें स्थान पर हैं। 37वें राउंड के बाद प्रयागराज के बाकी प्रत्याशियों में नीरज दुबे 1466, ब्रज मोहन सिंह 1395, अनिल कुमार श्रीवास्तव 1057, इंद्र कुमार चतुर्वेदी 1046, पंकज कुमार त्रिपाठी 1037, दिलीप कुमार यादव 869, अखिलेश कुमार 806, कुलदीप कुमार जोहरी 782 और गौरी शंकर चतुर्वेदी 760 वोटों पर हैं। इस राउंड में प्रयागराज के देवेंद्र कुमार बिंद और सिद्धार्थ जायसवाल चुनाव से बाहर हो गए। इनके साथ ही अलीगढ़ के हरि मोहन भी बाहर हुए। देवेंद्र कुमार बिंद को 721, सिद्धार्थ जायसवाल को 714 और हरि मोहन को 709 वोट मिले थे। आंकड़ों के मुताबिक, 37वें एलिमिनेशन राउंड में कुल 1538 वोटों की गिनती हुई। इनमें से 1416 वोट सही पाए गए, जबकि 122 वोट एक्सपायर या गलत थे। चुनाव में एलिमिनेशन की प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।

