बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी आने वाली फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए आज पटना पहुंच रहे हैं। दोनों कलाकार यहां अपने फैंस और युवाओं से मुलाकात करेंगे। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसके बाद से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ी हुई है। फिल्म एक मिस्ट्री और थ्रिलर कहानी पर आधारित है। इसे बिहार की लोक कथाओं और रहस्यमयी जंगल की कहानी से जोड़ा गया है। बिहार से जुड़ी है फिल्म की कहानी ‘द व्वान’ की कहानी का संबंध बिहार के एक रहस्यमयी जंगल और वहां से जुड़ी लोककथा से बताया जा रहा है। फिल्म में एक ऐसे शहरी व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जो अपने पुश्तैनी गांव लौटता है और एक रहस्यमयी जंगल से जुड़े पुराने विश्वासों को नहीं मानता। कहानी उस समय नया मोड़ लेती है, जब वह जंगल से जुड़ी एक पुरानी शक्ति को जगा देता है। इसके बाद उसे एक बड़े खतरे का सामना करना पड़ता है और अपने लोगों की रक्षा की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। बिहटा के पास स्थित है 400 साल पुराना वन देवी मंदिर फिल्म को लेकर बिहार में सबसे ज्यादा चर्चा मां वन देवी मंदिर की हो रही है। पटना से करीब 35 किलोमीटर दूर बिहटा के पास अमहरा, राघोपुर और कंचनपुर इलाके के बीच यह मंदिर स्थित बताया जाता है। मंदिर को करीब 400 साल पुराना माना जाता है। मंदिर और आसपास के जंगल से जुड़ी कई लोक कथाएं स्थानीय स्तर पर प्रचलित हैं। इसी लोककथा और रहस्यमयी माहौल को फिल्म की कहानी से जोड़ा गया है। आज पटना में फैंस से मिलेंगे दोनों सितारे सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया आज पटना पहुंचेंगे। उनके आने की खबर से बॉलीवुड फैंस के बीच खासा उत्साह है। दोनों कलाकार अपनी फिल्म का प्रचार करेंगे और लोगों से बातचीत करेंगे। पटना में फिल्म के प्रमोशन के लिए खास कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा और फिल्म प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है। निजी कॉलेज में होगा खास कार्यक्रम मुख्य कार्यक्रम पटना के निजी कॉलेज में आयोजित किया जाना है। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया छात्रों से बातचीत करेंगे। दोनों कलाकार फिल्म की कहानी, शूटिंग और अपने अनुभवों के बारे में भी बात करेंगे। 25 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म हिंदी भाषा में रिलीज होगी और इसे एक्शन, मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्म के तौर पर बताया गया है। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी आने वाली फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए आज पटना पहुंच रहे हैं। दोनों कलाकार यहां अपने फैंस और युवाओं से मुलाकात करेंगे। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसके बाद से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ी हुई है। फिल्म एक मिस्ट्री और थ्रिलर कहानी पर आधारित है। इसे बिहार की लोक कथाओं और रहस्यमयी जंगल की कहानी से जोड़ा गया है। बिहार से जुड़ी है फिल्म की कहानी ‘द व्वान’ की कहानी का संबंध बिहार के एक रहस्यमयी जंगल और वहां से जुड़ी लोककथा से बताया जा रहा है। फिल्म में एक ऐसे शहरी व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जो अपने पुश्तैनी गांव लौटता है और एक रहस्यमयी जंगल से जुड़े पुराने विश्वासों को नहीं मानता। कहानी उस समय नया मोड़ लेती है, जब वह जंगल से जुड़ी एक पुरानी शक्ति को जगा देता है। इसके बाद उसे एक बड़े खतरे का सामना करना पड़ता है और अपने लोगों की रक्षा की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है। बिहटा के पास स्थित है 400 साल पुराना वन देवी मंदिर फिल्म को लेकर बिहार में सबसे ज्यादा चर्चा मां वन देवी मंदिर की हो रही है। पटना से करीब 35 किलोमीटर दूर बिहटा के पास अमहरा, राघोपुर और कंचनपुर इलाके के बीच यह मंदिर स्थित बताया जाता है। मंदिर को करीब 400 साल पुराना माना जाता है। मंदिर और आसपास के जंगल से जुड़ी कई लोक कथाएं स्थानीय स्तर पर प्रचलित हैं। इसी लोककथा और रहस्यमयी माहौल को फिल्म की कहानी से जोड़ा गया है। आज पटना में फैंस से मिलेंगे दोनों सितारे सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया आज पटना पहुंचेंगे। उनके आने की खबर से बॉलीवुड फैंस के बीच खासा उत्साह है। दोनों कलाकार अपनी फिल्म का प्रचार करेंगे और लोगों से बातचीत करेंगे। पटना में फिल्म के प्रमोशन के लिए खास कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में युवा और फिल्म प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है। निजी कॉलेज में होगा खास कार्यक्रम मुख्य कार्यक्रम पटना के निजी कॉलेज में आयोजित किया जाना है। इस दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया छात्रों से बातचीत करेंगे। दोनों कलाकार फिल्म की कहानी, शूटिंग और अपने अनुभवों के बारे में भी बात करेंगे। 25 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म हिंदी भाषा में रिलीज होगी और इसे एक्शन, मिस्ट्री और थ्रिलर फिल्म के तौर पर बताया गया है।

