समस्तीपुर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया गांव के पास शुक्रवार रात कॉस्मेटिक सामान से लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रक चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक पर लदा लाखों रुपये का कॉस्मेटिक सामान जलकर खाक हो गया। बताया गया है कि ट्रक पटना से पूर्णिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान बसढ़िया गांव के पास पीछे से आ रहे एक वाहन ने ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक ने किसी तरह ट्रक को सड़क किनारे करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक के पीछे से धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक चालक ट्रक को साइड में लगा पाता, तब तक आग की लपटें तेज हो गईं। स्थिति बिगड़ती देख चालक अवधेश कुमार और खलासी ट्रक से कूद गए और अपनी जान बचाई। ट्रक में निहार तेल समेत कई प्रकार के कॉस्मेटिक सामान लदे हुए थे। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में ट्रक का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का किया प्रयास ट्रक में आग लगी देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दलसिंहसराय थाने को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाने की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रक पर लदा अधिकतर सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग के कारण कुछ देर बाधित रहा आवागमन ट्रक में आग लगने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर कुछ देर के लिए वाहनों का परिचालन भी प्रभावित रहा। दमकल टीम द्वारा आग पर काबू पाने और सड़क को सुरक्षित किए जाने के बाद यातायात सामान्य हो गया।घटना की सूचना मिलने पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शुरू की घटना की जांच दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रक में आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समस्तीपुर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया गांव के पास शुक्रवार रात कॉस्मेटिक सामान से लदे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ट्रक चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक पर लदा लाखों रुपये का कॉस्मेटिक सामान जलकर खाक हो गया। बताया गया है कि ट्रक पटना से पूर्णिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान बसढ़िया गांव के पास पीछे से आ रहे एक वाहन ने ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक ने किसी तरह ट्रक को सड़क किनारे करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक के पीछे से धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक चालक ट्रक को साइड में लगा पाता, तब तक आग की लपटें तेज हो गईं। स्थिति बिगड़ती देख चालक अवधेश कुमार और खलासी ट्रक से कूद गए और अपनी जान बचाई। ट्रक में निहार तेल समेत कई प्रकार के कॉस्मेटिक सामान लदे हुए थे। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में ट्रक का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का किया प्रयास ट्रक में आग लगी देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दलसिंहसराय थाने को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाने की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक ट्रक पर लदा अधिकतर सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग के कारण कुछ देर बाधित रहा आवागमन ट्रक में आग लगने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर कुछ देर के लिए वाहनों का परिचालन भी प्रभावित रहा। दमकल टीम द्वारा आग पर काबू पाने और सड़क को सुरक्षित किए जाने के बाद यातायात सामान्य हो गया।घटना की सूचना मिलने पर दलसिंहसराय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शुरू की घटना की जांच दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रक में आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

