MP में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत:इनमें 7 ओडिशा के; नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर दर्शन करने गए थे

MP में उफनते नाले में बही कार, 8 की मौत:इनमें 7 ओडिशा के; नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर दर्शन करने गए थे

मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में शनिवार को मां बगलामुखी मंदिर के पास बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के पास बरसाती नाले के तेज बहाव में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में 3 बच्चों, 2 महिलाओं और 3 पुरुषों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में 7 लोग ओडिशा के रहने वाले थे, जबकि कार का ड्राइवर मध्यप्रदेश का था। श्रद्धालुओं ने कार उज्जैन से किराए पर ली थी। सभी मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए नलखेड़ा पहुंचे थे। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे स्थानीय वहीं, सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू शुरू किया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। मौके पर कलेक्टर शेर सिंह मीणा और एसपी दिलीप कुमार सोनी समेत प्रशासनिक अमला मौजूद है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। नलखेड़ा में 24 घंटे में 3.7 इंच बारिश रिकॉर्ड नलखेड़ा में पिछले 24 घंटे के दौरान 3.7 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। रात में बारिश का जोर ज्यादा रहा। बारिश के चलते मंदिर के सामने से गुजरने वाले बरसाती नाले में पानी का बहाव बढ़ गया था। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… हादसे से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *