हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9:30 बजे हाईवे पर रामा अस्पताल के पास चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक से धुआं निकलने के बाद आग की लपटें उठने लगीं। खतरा भांपकर चालक बाइक से कूद गया और अपनी जान बचाई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। धुआं निकलने के बाद बाइक में लगी आग बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में आग तेजी से फैल गई। चालक ने खतरा देखते हुए बाइक से छलांग लगा दी। देखते ही देखते बाइक पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। हाईवे पर जमा हुई भीड़, धीमा हुआ ट्रैफिक चलती बाइक में आग लगी देखकर हाईवे से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इससे कुछ देर के लिए वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया और ट्रैफिक को सामान्य कराया। कुछ देर बाद बाइक पूरी तरह जलकर खराब हो गई। तकनीकी खराबी की आशंका, जांच जारी शुरुआती जांच में बाइक में आग लगने की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है। हालांकि, पुलिस दूसरे पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि चलती बाइक में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच कर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

