आमिर खान ने भाई फैसल खान ने पिता के आखिरी समय को लेकर की बात, बर्थडे पर विश करते हुए लुटाया प्यार

आमिर खान ने भाई फैसल खान ने पिता के आखिरी समय को लेकर की बात, बर्थडे पर विश करते हुए लुटाया प्यार

Aamir Khan Brother Faisal Khan Video: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) के भाई और अभिनेता फैसल खान (Faisal Khan) अक्सर अपनी निजी जिंदगी और बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। फिल्म ‘मेला’ में नजर आ चुके फैसल खान ने हाल ही में अपने स्वर्गीय पिता और मशहूर फिल्म निर्माता ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) के जन्मदिन के अवसर पर एक बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में फैसल ने अपने पिता के अंतिम पलों को याद करते हुए फैंस को अपने माता-पिता की कद्र करने की सीख दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि जब कोई चला जाता है तो केवल उसकी यादें रह जाती हैं।

फैसल खान ने पिता पर लुटाया प्यार

फैसल खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस विशेष वीडियो को शेयर किया। उन्होंने अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए शुरुआत 70 के दशक के मशहूर और सदाबहार नगमे से की। वह मुस्कुराते हुए और भावुक अंदाज में गुनगुनाते नजर आए, “तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई, यूं ही नहीं दिल लुभाता कोई… जाने तू या जाने ना, माने तू या माने ना।”

गाना गाने के बाद फैसल खान ने अपने फैंस से बात करते हुए कहा, “दोस्तों, आज मेरे अब्बाजान का जन्मदिन है और मैं आज उन्हें बहुत ज्यादा मिस कर रहा हूं। जिंदगी में उन्होंने मुझे जो भी सिखाया, समझाया और जिन उसूलों पर चलना सिखाया, मैं उसके लिए उनका ताउम्र शुक्रगुजार रहूंगा।”

“अब्बाजान के आखिरी वक्त में उन्हें गले लगाया”- फैसल हुए भावुक

अपने पिता ताहिर हुसैन के आखिरी पलों को याद करते हुए फैसल खान का गला भर आया। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली थे कि अपने पिता के अंतिम समय में उनके पास मौजूद थे। फैसल ने बताया, “पिता के आखिरी वक्त में मैं उनके पास ही था, उन्हें प्यार कर रहा था, उनके गालों को चूम रहा था और उन्हें सीने से गले लगा रहा था।

फैसल खान ने दुनिया भर के तमाम फैंस और युवाओं से अपने माता-पिता का सम्मान और प्यार करने की भी अपील की। उन्होंने एक बेहद गहरा संदेश देते हुए कहा, “अगर आपके पिता इस दुनिया में आपके साथ हैं, तो आज ही जाइए और उन्हें खूब सारा प्यार दीजिए। इस मौके को कभी न गंवाएं। उन्हें हर पल यह एहसास दिलाएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। क्योंकि एक बार जब कोई इंसान इस दुनिया से चला जाता है, तो फिर आप उन्हें याद करने के अलावा कुछ नहीं कर पाते।”

फैसल खान का यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जहां फैंस उनके इस भावुक संदेश और पिता के प्रति उनके प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके बाद ही उन्होंने फैंस को गणेश चतुर्थी की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि सभी गणेश जी का त्योहार बनाए और बप्पा का आशीर्वाद लीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *