पूर्णिया | श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र के झुन्नीकला पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान – सेवा मेरा योगदान के तहत एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पंचायत के मुखिया कुंदन कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान श्रीनगर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिवाकर राजपाल और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक किंकर घोष उपस्थित रहे। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना था। दिनभर चले इस शिविर में कुल 126 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श दिए गए। मरीजों का शारीरिक परीक्षण और प्राथमिक उपचार किया गया। गैर-संचारी रोगों, टीबी, कालाजार, मलेरिया और फाइलेरिया की जांच व रोकथाम पर परामर्श दिया गया। पूर्णिया | श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र के झुन्नीकला पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान – सेवा मेरा योगदान के तहत एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पंचायत के मुखिया कुंदन कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान श्रीनगर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिवाकर राजपाल और प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक किंकर घोष उपस्थित रहे। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना था। दिनभर चले इस शिविर में कुल 126 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श दिए गए। मरीजों का शारीरिक परीक्षण और प्राथमिक उपचार किया गया। गैर-संचारी रोगों, टीबी, कालाजार, मलेरिया और फाइलेरिया की जांच व रोकथाम पर परामर्श दिया गया।

