पुलिस ने 18 लाख रुपए के 60 मोबाइल लोगों को लौटाए

पुलिस ने 18 लाख रुपए के 60 मोबाइल लोगों को लौटाए

पूर्णिया | पूर्णिया पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए खोए और झपट्टामारी में छीने गए 60 मोबाइल फोन बरामद कर शुक्रवार को उनके असली मालिकों को सौंप दिए। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने अपने कार्यालय में लोगों को खुद उनके मोबाइल फोन सौंपे।लंबे समय बाद अपना फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों ने कहा कि उन्हें फोन वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि बरामद 60 मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपए है। विभिन्न थानों में दर्ज सनहा और मामलों के आधार पर तकनीकी निगरानी से इन्हें ट्रेस कर बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया कि पिछले नौ माह के भीतर पूर्णिया पुलिस अब तक 355 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को सौंपा गया। पूर्णिया | पूर्णिया पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए खोए और झपट्टामारी में छीने गए 60 मोबाइल फोन बरामद कर शुक्रवार को उनके असली मालिकों को सौंप दिए। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने अपने कार्यालय में लोगों को खुद उनके मोबाइल फोन सौंपे।लंबे समय बाद अपना फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों ने कहा कि उन्हें फोन वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि बरामद 60 मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपए है। विभिन्न थानों में दर्ज सनहा और मामलों के आधार पर तकनीकी निगरानी से इन्हें ट्रेस कर बरामद किया गया। एसएसपी ने बताया कि पिछले नौ माह के भीतर पूर्णिया पुलिस अब तक 355 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को सौंपा गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *