केन्द्रीय विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता:बच्चों को सिखाए प्राथमिक उपचार के तरीके, मोबाइल से दूरी का कराया संकल्प

केन्द्रीय विद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता:बच्चों को सिखाए प्राथमिक उपचार के तरीके, मोबाइल से दूरी का कराया संकल्प

बलिया में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए स्वास्थ्य एवं प्राथमिक उपचार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आकस्मिक स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और सही प्राथमिक उपचार की जानकारी उपयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करने का संकल्प भी कराया। डॉ. सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद, पर्याप्त नींद और परिवार के साथ समय बिताना बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने तनाव, एकाग्रता और सकारात्मक सोच के महत्व की भी जानकारी दी। कहा कि स्वस्थ शरीर के साथ तनावमुक्त और प्रसन्न मन भी आवश्यक है। विद्यार्थियों ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। प्राचार्य ने चिकित्सक को किया सम्मानित कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने डॉ. अजीत कुमार सिंह को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक करने के लिए चिकित्सक का आभार जताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *