चोरी के दौरान बुजुर्ग की हत्या की आशंका:जौनपुर में गेस्ट रूम से मिला 11 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव

चोरी के दौरान बुजुर्ग की हत्या की आशंका:जौनपुर में गेस्ट रूम से मिला 11 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव

जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव में 70 साल के विनोद सिंह का सड़ा-गला शव शुक्रवार दोपहर 1 बजे उनके घर के गेस्ट रूम में मिला। शक है कि चोरी के दौरान मारपीट में उनकी हत्या की गई है। विनोद सिंह 11 सितंबर की रात से लापता थे। विनोद सिंह सवारी गाड़ी पर खलासी का काम करते थे। वह मानसिक रूप से भी कुछ ठीक नहीं रहते थे। उनका इकलौता बेटा अतुल सिंह लखनऊ में अपने परिवार के साथ रहता है। अतुल के मुताबिक, 11 सितंबर की रात से विनोद की कोई खबर नहीं थी। शव देखते ही परिवार में छाया मातम अतुल सिंह 18 सितंबर को गांव स्थित अपने घर पहुंचे। घर में घुसते ही उन्हें तेज बदबू आई। आसपास के लोगों ने किसी जानवर के मरने का शक जताया था। अगले दिन अतुल ने मजदूरों से घर की सफाई करवाई। सफाई के दौरान गेस्ट रूम में विनोद सिंह का शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिवार में मातम छा गया। अतुल सिंह ने गांव के ही एक युवक और उसके साथियों पर चोरी के दौरान अपने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस आरोपों की पड़ताल कर रही है और संदिग्धों की तलाश में लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि मौत की असली वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *