पटना- वारंटियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला:SI का सिर फटा, एडिशनल SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल; 14 नामजद समेत 20 अज्ञात पर FIR

पटना- वारंटियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला:SI का सिर फटा, एडिशनल SHO समेत 4 पुलिसकर्मी घायल; 14 नामजद समेत 20 अज्ञात पर FIR

पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के नया गांव में बुधवार देर रात वारंटियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। अचानक हुए पथराव और हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई। नया गांव बस्ती के पास काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। हमले के दौरान पुलिस टीम को कुछ समय के लिए पीछे हटना पड़ा। इस दौरान पुलिस वारंटियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वारंट के आधार पर आरोपियों को पकड़ने गई थी टीम पीरबहोर थानेदार राजकुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस टीम वारंट के आधार पर नगीना राय और मंजय कुमार को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस ने मंजय कुमार को पकड़ लिया था। इसी दौरान वह पुलिस से बचकर भागने के प्रयास में दो मंजिला इमारत से नीचे कूद गया। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों में यह अफवाह फैल गई कि मंजय की मौत हो गई है। इसी बात को लेकर लोग हंगामा करने लगे और पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। सिर में चोट लगने से SI घायल हमले में पटना यूनिवर्सिटी टीओपी प्रभारी और एसआई दिवाकर पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में चोट लगी है। इसके अलावा पुलिसकर्मी रमेश कुमार और एडिशनल एसएचओ को भी हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को नया गांव भेजा गया। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई। 14 नामजद और 20 अज्ञात पर FIR पुलिस ने मामले में 14 नामजद और करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी आरोपियों की पहचान की जा रही है। पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के नया गांव में बुधवार देर रात वारंटियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। अचानक हुए पथराव और हमले से मौके पर अफरातफरी मच गई। नया गांव बस्ती के पास काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। हमले के दौरान पुलिस टीम को कुछ समय के लिए पीछे हटना पड़ा। इस दौरान पुलिस वारंटियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वारंट के आधार पर आरोपियों को पकड़ने गई थी टीम पीरबहोर थानेदार राजकुमार सिंह के मुताबिक, पुलिस टीम वारंट के आधार पर नगीना राय और मंजय कुमार को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस ने मंजय कुमार को पकड़ लिया था। इसी दौरान वह पुलिस से बचकर भागने के प्रयास में दो मंजिला इमारत से नीचे कूद गया। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों में यह अफवाह फैल गई कि मंजय की मौत हो गई है। इसी बात को लेकर लोग हंगामा करने लगे और पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। सिर में चोट लगने से SI घायल हमले में पटना यूनिवर्सिटी टीओपी प्रभारी और एसआई दिवाकर पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में चोट लगी है। इसके अलावा पुलिसकर्मी रमेश कुमार और एडिशनल एसएचओ को भी हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को नया गांव भेजा गया। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई। 14 नामजद और 20 अज्ञात पर FIR पुलिस ने मामले में 14 नामजद और करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी आरोपियों की पहचान की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *