कथारा | सीसीएल कथारा वाशरी के आरसीबी-जीरो जीरो सेक्शन में डीसी-5 के कंट्रोल सर्किट से जुड़े रिले पैनल की वायरिंग और केबल सोमवार-मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने काटकर क्षतिग्रस्त कर दी। इससे वाशरी में कोल वॉशिंग का काम बाधित रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रबंधन ने तकनीकी टीम को मरम्मत कार्य में लगाया। आवश्यक केबल और वायर को बाईपास कर उत्पादन शुरू करने की प्रक्रिया देर रात तक जारी थी। आरसीबी-जीरो जीरो से क्रश कोल को कन्वेयर बेल्ट सहित अन्य तकनीकी माध्यमों से वॉशिंग के लिए संबंधित विभागों में भेजा जाता है। वायरिंग क्षतिग्रस्त होने से उपकरणों के स्टार्ट-स्टॉप कमांड, इंटरलॉकिंग और कंट्रोल सिग्नल प्रभावित होने की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पीओ अमरेंद्र कुमार ने घटना को गंभीरता से लिया है। प्रबंधन मामले की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि वायरिंग और केबल किसने और किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त किए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि घटना शरारती तत्वों की करतूत है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। कथारा | सीसीएल कथारा वाशरी के आरसीबी-जीरो जीरो सेक्शन में डीसी-5 के कंट्रोल सर्किट से जुड़े रिले पैनल की वायरिंग और केबल सोमवार-मंगलवार की रात अज्ञात लोगों ने काटकर क्षतिग्रस्त कर दी। इससे वाशरी में कोल वॉशिंग का काम बाधित रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रबंधन ने तकनीकी टीम को मरम्मत कार्य में लगाया। आवश्यक केबल और वायर को बाईपास कर उत्पादन शुरू करने की प्रक्रिया देर रात तक जारी थी। आरसीबी-जीरो जीरो से क्रश कोल को कन्वेयर बेल्ट सहित अन्य तकनीकी माध्यमों से वॉशिंग के लिए संबंधित विभागों में भेजा जाता है। वायरिंग क्षतिग्रस्त होने से उपकरणों के स्टार्ट-स्टॉप कमांड, इंटरलॉकिंग और कंट्रोल सिग्नल प्रभावित होने की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार, पीओ अमरेंद्र कुमार ने घटना को गंभीरता से लिया है। प्रबंधन मामले की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि वायरिंग और केबल किसने और किन परिस्थितियों में क्षतिग्रस्त किए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि घटना शरारती तत्वों की करतूत है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

